कौन है सपा नेता मोहम्मद राशिद, अयोध्या गैंगरेप केस से इसका क्या है कनेक्शन, इसपर भी दर्ज हुई FIR
Ayodhya Minor Rape Case: अयोध्या गैंगरेप केस में एक और समाजवादी पार्टी (सपा) नेता के ऊपर केस दर्ज की गई है। 12 साल की बच्ची से गैंगरेप करने के आरोप में सपा के सदस्य मोईद खान और उसका नौकर राजू खान को गिरफ्तार किया है। इस बीच पीड़ित परिवार का आरोप है कि धमकाकर इस मामले को खत्म करने की कोशिश की गई थी।
पीड़िता को धमकाने के मामले में पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर तीन अन्य लोगों पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार (2 अगस्त) रात लगभग 11 बजे तीन लोग अयोध्या जिला अस्पताल में पहुंचे थे और धमकाकर इस मामले को खत्म करने का दबाब बना रहे थे।

ये भी पढ़ें- कौन है मोईद खान, जो अयोध्या रेपकांड का है आरोपी, सपा सांसद अवधेश प्रसाद से कनेक्शन पर मचा बवाल
पुलिस ने पीड़ित परिवार के शिकायत पर समाजवादी पार्टी के ही 2 अन्य नेताओं पर FIR दर्ज दर्ज हुई है। इन आरोपों में सपा नेता मोहम्मद राशिद और 2 अन्य व्यक्ति नाम शामिल है। मोहम्मद राशिद, इस समय भदरसा से नगर पालिका चेयरमैन है। परिवारों ने पहले भी दावा किया है कि उन लोगों ने सुलह समझौता का दबाव बनाया था और मना करने पर निपटाने की भी धमकी दी थी।

ये भी पढ़ें- 'अखिलेश यादव को 12 साल की बेटी का दर्द नहीं दिखा', अयोध्या गैंगरेप केस पर क्या बोले सांसद बाबूराम निषाद
who is Mohd Rashid: कौन है सपा नेता मोहम्मद राशिद
मोहम्मद राशिद वर्तमान में समाजवादी पार्टी (सपा) का नेता है। वह भदरसा से नगर पालिका चेयरमैन है। मोहम्मद राशिद ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी खुद को सपा नेता बताया है। हाल ही में 31 जुलाई 2024 को मोहम्मद राशिद ने अखिलेश यादव और अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद के साथ तस्वीर शेयर की है।
मोहम्मद राशिद को अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद का करीबी माना जाता है। मोहम्मद राशिद की सोशल मीडिया पर अब अखिलेश यादव और धर्मेंद्र यादव समेत सपा नेताओं के साथ कई तस्वीरें सामने आई हैं।
मोहम्मद राशिद भी फैजाबाद का रहने वाला है। आरोपी मोईद खान जब 1 अगस्त 2023 को समाजवादी पार्टी में शामिल हुआ था तो मोहम्मद राशिद ने फेसबुक पेज पर बधाई दी थी।
मोहम्मद राशिद माफिया मुख्तार अंसारी के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुआ था। उसने कब्रिस्तान में फातिहा पढ़ा था। उसने अफजल अंसारी से भी मुलाकात की थी।
ये भी पढ़ें- Video: अयोध्या रेप पीड़िता से मिल फफक कर रो पड़े संजय निषाद, कहा- मोईद खान को बचा रहे हैं अखिलेश












Click it and Unblock the Notifications