'अखिलेश यादव को 12 साल की बेटी का दर्द नहीं दिखा', अयोध्या गैंगरेप केस पर क्या बोले सांसद बाबूराम निषाद
Baburam Nishad News (Ayodhya Case): अयोध्या गैंगरेप मामले को लेकर राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद ने समाजवादी पार्टी (सपा) और सपा सुप्रीम अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। अयोध्या गैंगरेप की पीड़िता 12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में सपा सदस्य मोईद खान और उनके कर्मचारी राजू खान को गिरफ्तार किया गया है।
राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद के नेतृत्व में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने रविवार (04 अगस्त) अयोध्या में पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, ''अयोध्या की घटनाओं के बारे में सबूत और सच्चाई चाहे जो भी हो, सरकार द्वारा कार्रवाई की जा रही है। लेकिन अखिलेश यादव जी, मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि क्या आपको 12 साल की बेटी का दर्द महसूस नहीं हुआ?"

ये भी पढ़ें- कौन है मोईद खान, जो अयोध्या रेपकांड का है आरोपी, सपा सांसद अवधेश प्रसाद से कनेक्शन पर मचा बवाल
सांसद बाबूराम निषाद बोले- 'अखिलेश यादव डीएनए जांच की बात करते हैं लेकिन...'
सांसद बाबूराम निषाद ने कहा, "हमने पीड़िता की मां से बात की और हम पूरी रिपोर्ट राष्ट्रीय नेतृत्व को सौंपेंगे। हमारी उत्तर प्रदेश सरकार इस अपराध को अंजाम देने वाले आरोपियों को बख्शने वाली नहीं है।''
सांसद बाबूराम निषाद ने कहा, ''अखिलेश यादव डीएनए जांच की बात करते हैं। पीडीए की बात करते हैं, लेकिन उन्हें इस बेटी का दर्द दिखाई और सुनाई नहीं देता है क्या? सरकार उन (आरोपियों) के खिलाफ ऐसी कार्रवाई करेगी कि कई पीढ़ियां इसे याद रखेंगी। मैं सीएम योगी आदित्यनाथ से अनुरोध करता हूं कि वे 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि को बढ़ाकर 25 लाख रुपये करें।''
ये भी पढ़ें- Ayodhya Gang Rape Case: जेडीयू का अखिलेश पर कटाक्ष, जांच पूरी होने तक किसी को बचाने की कोशिश न करें
सांसद बाबूराम निषाद बोले- यह बहुत दुखद और शर्मनाक घटना है
12 साल की लड़की के साथ समाजवादी पार्टी के एक नेता मोईद खान सहित दो लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया था। भाजपा नेता बाबूराम निषाद ने कहा, "पार्टी ने मुझे और यूपी सरकार के मंत्री नरेंद्र कश्यप को अयोध्या जाकर (घटना की जांच के लिए) निर्देश दिया था। हम उनसे मिले और उनसे बात की। यह बहुत दुखद और शर्मनाक घटना है...इस मामले में सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि ऐसी घटनाएं करने वालों को सबक मिले।''
ये भी पढ़ें- Video: अयोध्या रेप पीड़िता से मिल फफक कर रो पड़े संजय निषाद, कहा- मोईद खान को बचा रहे हैं अखिलेश












Click it and Unblock the Notifications