रामलला प्राण प्रतिष्ठा के समय यहां मस्जिदों-दरगाह में रखी गई भगवान राम की तस्‍वीर, मुसलमानों ने किया अनुष्‍ठान

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्‍या में निर्मित भव्‍य राम मंदिर में भगवान श्रीराम विराजमान हो चुके हैं। 22 जनवरी को राम मंदिर में भगवान राम के आगमन का जश्‍न पूरे भारतवर्ष में मनाया गया। घर-घर में राम भगवान की पूजा अर्चना कर दीपोत्‍सव जैसा पर्व मनाया गया।

Ramlala

वहीं दक्षिण भारत के कर्नाटक राज्‍य में इस मौके पर हिंदू-मुस्लिम एकता की अनोखी मिसाल देखने को मिली। उत्‍तर कर्नाटक के एक गांव में मुसलमानों ने राम मंदिर प्राण प्रष्ठिठा के शुभ अवसर पर मस्जिदों और दरगाह में भगवान राम की तस्‍वीर रखकर प्रार्थना की।

गंगा-जमुनी तहजीब का ये खूबसूरत नजारा उत्‍तर कर्नाटक के हुबली के हल्‍याला गांव में देखने को मिला। यहां पर दो मस्जिदों और सैय्यद अली दरगाह के कैंपस में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भगवान राम की फोटो रखकर प्रार्थना की।

इतना ही नहीं इस धार्मिक कार्यक्रम में हिस्‍सा लेने के लिए मुस्लिम समुदाय के लोग भगवा रंग के कपड़े पहने नजर आए। इसके बाद यहां गांव के लोगों को भगवान राम के प्रसाद के तौर पर भोजन भी करवाया गया।

वहीं कर्नाटक के गडग जिले के तालुक के हुनसिकट्टी गांव में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने होम अनुष्‍ठान किया। इस अनुष्‍ठान का आयोजन मुसलमानों ने मस्जिद कैंपस में हुआ। इस अनुष्‍ठान कार्यक्रम में मुसलमानों के साथ हिंदुओं ने भी हिस्‍सा लिया। इस मौके पर 'भारत माता के चित्र पर पुष्‍प अर्पित किया गया।

गौरतलब है कि उत्‍तर कर्नाटक हिंदू-मुस्लिम भाई-चारे और सद्भाव के लिए जाना जाता है। यहां पर हिंदू और मुस्लिम एक दूसरे के पड़ोसी हैं और एक समान संस्‍कृति का पालन करते हैं। दोनों समुदाय के लोग एक दूसरे के त्‍योहारों में और सुख-दुख में शिरकत करते हैं।

ये भी पढ़ें- Ram Mandir: भगवान राम के प्रसिद्ध और प्राचीन मंदिर, जहां होती है हर मनौती पूरीइसके अलावा

बता दें बाबरी मस्जिद बनाम राम जन्‍मभूमि मुद्दे पर 2019 में सुप्रीम कोर्ट ने फाइलन निर्णय सुनाया था। इस निर्णय की बदौलत अयोध्‍या में राम भगवान का भव्‍य मंदिर बनने का वर्षों पुराना सपना साकार हुआ है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जनवरी सोमवार को अयोध्या राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की और भाषण में कहा 'हमारे राम आए हैं'। यानी हम सबके राम आए हैं।पीएम मोदी ने कहा राम आग नहीं ऊर्जा हैं, राम हमारे नहीं, राम हम सबके हैं , राम केवल वर्तमान नहीं अनंतकाल हैं, राम विवाद नहीं समाधान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+