Bharat Jodo Yatra: राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी ने किया यात्रा का समर्थन, बोले- सभी के हित में हो रहा काम
जानकी घाट के महंत जनमेजय शरण ने भी भारत जोड़ो यात्रा का समर्थन किया है। उन्होंने राहुल गांधी को अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा चल रही है। राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही यह यात्रा चार महीने पूरे करने वाली है। इस दौरान हजारों किलोमीटर की यात्रा की गई है। इस बीच राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने भारत जोड़ो यात्रा का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि आप की देश जोड़ने की यात्रा पूर्ण हो। आप जो लक्ष्य लेकर चल रहे हैं उसमें आपको सफलता मिले। देश के हित में आप जो काम कर रहे हैं वह सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय की भावना से प्रेरित है। राम लला की कृपा आप पर बनी रहे।
जानकी घाट के महंत जनमेजय शरण ने भी भारत जोड़ो यात्रा का समर्थन किया है। उन्होंने राहुल गांधी को अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं। कहा कि आपकी यात्रा मंगलमय और आपका उद्देश्य पूर्ण हो। लक्ष्य की ओर आपके कदम अग्रसारित रहे, यही मेरी कामना है।
ऑल इंडिया कांग्रेस समिति (AICC) महासचिव केसी वेणुगोपाल और जयराम रमेश ने कहा कि Bharat Jodo Yatra गत चार महीनों में लगभग 3,122 किलोमीटर की दूरी तय कर चुकी है। कन्याकुमारी के गांधी मंडपम से दिल्ली के लाल किले तक की पदयात्रा कर चुके राहुल गांधी 30 जनवरी को श्रीनगर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।
भारत जोड़ो यात्रा अपने पहले चरण में नौ राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश को कवर कर चुकी है। 3 जनवरी को दिल्ली से यात्रा का दूसरा चरण फिर से शुरू होगा और उत्तर प्रदेश में प्रवेश के बाद 30 जनवरी को श्रीनगर में पदयात्रा पूरी होगी। राहुल गांधी के राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ Bharat Jodo Yatra का समापन होगा।
कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल और जयराम रमेश ने सोमवार को कहा कि भारत जोड़ो यात्रा 108 दिनों में नौ राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के 49 जिलों को कवर कर चुकी है। पदयात्रा तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली से गुजर चुकी है। तीन जनवरी को शुरू होने के बाद नई दिल्ली से दोबारा शुरू होने के बाद पदयात्रा 5 जनवरी तक उत्तर प्रदेश, 6 जनवरी से 10 जनवरी तक हरियाणा, 11 जनवरी से 20 जनवरी तक पंजाब और 19 जनवरी को हिमाचल प्रदेश पहुंचेगी।
केसी वेणुगोपाल ने कहा, "यात्रा 20 जनवरी की शाम को जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करेगी और 30 जनवरी को श्रीनगर में ध्वजारोहण के साथ समाप्त होगी।
यह भी पढ़ें- फिल्म 'Pathan' की अयोध्या में शुरू हुई बायकॉट की मांग, महंत राजू दास बोले- 'जहां लगे, फूंक दें वो सिनेमाघर'












Click it and Unblock the Notifications