फिल्म 'Pathan' की अयोध्या में शुरू हुई बायकॉट की मांग, महंत राजू दास बोले- 'जहां लगे, फूंक दें वो सिनेमाघर'
Pathan Controversy: शाहरुख और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पठान' का विरोध उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में भी शुरू हो गया है। महंत राजू दास ने कहा, 'जहां भी यह फिल्म दिखाई जाए, वहां के सिनेमाघर को फूंक दो।'

Pathan Controversy: मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद शाहरुख खान और दीपिता पादुकोण की फिल्म 'पठान' को लेकर अब उत्तर प्रदेश में विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गया है। शुक्रवार को 16 दिसंबर को अयोध्या के महंत राजू दास ने फिल्म 'पठान' के बायकॉट की मांग के साथ विवादित बयान दे दिया। इतना ही नहीं, महंत राजू दास ने हिंदू संगठनों का आह्वान करते कहा, 'जहां भी यह फिल्म दिखाई जाए, वहां के सिनेमाघर को फूंक दे।'
अयोध्या के महंत राजू दास का सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में महंत राजू दास ने कहा, 'बॉलिवुड और हॉलीवुड लगातार सनातन धर्म का मजाक उड़ाने और हिंदू देवी-देवताओं का किस प्रकास से अपमान किया जाए। सनातन संस्कृति का रंग, भगवा का जिस प्रकार से पठान फिल्म में दीपिका पादुकोण द्वारा एक बिकनी के रुप में पहनकर, जो संतों और पूरे देश की धार्मिक भावनाओं को आहत किया जा रहा है। यह बहुत दुखद है।'
महंत राजू दास ने कहा, शाहरुख खान सनातन धर्म, संस्कृति का लगातार मजाक उड़ाते रहते हैं। कहा कि दीपिका पादुकोण को भगवा बिकनी पहनकर गाने में ऐसे स्टेप्स करने की क्या जरूरत थी? जानबूझकर लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोशिश की गई है और ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। राजू दास ने कहा कि मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे फिल्म का बहिष्कार करें। जहां भी फिल्म दिखाई जाएगी, वहां के सिनेमाघर को फूंक दों। नहीं फूंकोगे तो ये मानने वाले नहीं हैं। जैसे को तैसा करना पड़ता है।
महंत ने कहा कि दुष्टों के साथ दुष्टतापूर्ण व्यवहार नहीं करोगे तो आप इस पर कंट्रोल नहीं लगा सकते। इससे पहले न्यू आगरा थाना क्षेत्र में स्थित श्रीटॉकीज के सामने हिंदू महासभा ने शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण का पुतला फूंकने का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस ने पुतले में आग लगते ही उसे बुझा दिया और अपने कब्जे में ले लिया। इस दौरान हिंदू महासभा ने ऐलान करते हुए कहा कि इस फिल्म में हिंदू धर्म का अपमान हुआ है, इसलिए आगरा में इस फिल्म किसी भी सिनेमाघर में नहीं लगने देंगे।
जानिए 'पठान' फिल्म पर क्या है विवाद?
'बेशर्म रंग' गाने की वजह से शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पठान' पिछले कुछ दिनों से काफी सुर्खियों में छाई हुई है। क्योंकि, इस गाने में दीपिका पादुकोण ने ऑरेंज कलर की बिकिनी पहनकर सेंशुअस डांस मूव्स करती दिखीं। दीपिका के भगवा रंग की बिकिनी में देखने के बाद हिंदू संगठनों ने विरोध शुरु कर दिया। वहीं, सोशल मीडिया पर भी लगातार इसे फिल्म की बायकॉट करने की मांग की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications