Ram Mandir Ayodhya: सिर्फ प्राण-प्रतिष्ठा से 1 लाख करोड़ रुपए का बिजनेस, आसमान में है इन चीजों की डिमांड

Ram Mandir inauguration Ayodhya: अयोध्या में पवित्र राम जन्मभूमि पर भगवान राम लला के प्राण-प्रतिष्ठा का अब सिर्फ धार्मिक और सांस्कृतिक महत्त्व नहीं रह गया है। यह देश के कारोबार जगत के लिए भी बहुत बड़ा अवसर बन गया है, जिसमें देश की समृद्धि भी जुड़ गई है।

करीब 1 लाख करोड़ रुपए का कारोबार की संभावना-CAIT
कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने सोमवार को कहा है कि 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह की वजह से देश में करीब 1 लाख करोड़ रुपए का कारोबार होने की संभावना है।

ayodhya ram temple

कई नए व्यवसायों का निर्माण
न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सीएआईटी के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण खंडेलवाल के हवाले से लिखा है, 'ये आयोजन न सिर्फ धार्मिक भावनाओं को प्रतिध्वनित कर रहा है, बल्कि आर्थिक गतिविधियों में भी उछाल आ गया है। लोगों की आस्था और विश्वास देश की पारंपरिक आर्थिक व्यवस्था पर आधारित कई नए व्यवसायों के निर्माण की ओर ले जा रहा है।'

ayodhya ram temple

30 शहरों से जुटाए गए कारोबारी आंकड़े
सीएआईटी महासचिव के अनुसार इस आंकड़े का अनुमान विभिन्न राज्यों के 30 शहरों में स्थित व्यापार संगठनों से मिले फीडबैक पर आधारित है।

श्रीराम से जुड़े प्रोडक्टर खरीदना चाहते हैं लोग
खंडेलवाल का कहना है कि प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर देश में सभी वर्गों के लोगों के बीच बहुत ज्यादा उत्साह और उमंग का माहौल बन गया है। इसकी वजह से लोग ऐसे प्रोडक्ट खरीदने के लिए प्रेरित हो रहे हैं, जो कि भगवान राम और अयोध्या में बन रहे श्री राम मंदिर से संबंधित है।

ayodhya ram temple

लगभग 30,000 अलग-अलग तरह के कार्यक्रम आयोजित
इसकी वजह से कारोबारियों ने इस डिमांड को पूरा करने के लिए अतिरिक्त तैयारियां की हैं। उन्होंने जानकारी दी है कि राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को देखते गुए व्यापार संगठनों ने देश भर में लगभग 30,000 तरह के अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया है।

आसमान में पहुंच गई है श्रीराम नाम वाली चीजों की डिमांड
इन कार्यक्रमों में झांकियां, श्रीराम चौकी, श्रीराम रैली, श्रीराम पदयात्रा, स्कूटर और कार रैलियां और श्रीराम सभाएं शामिल हैं। इन वजहों से बाजारों में श्रीराम के झंडे, बैनर, टोपियां, टी-शर्ट और राम मंदिर प्रिंट वाले कुर्ते की जबर्दस्त मांग दिख रही है।

ayodhya ram temple

5 करोड़ से अधिक राम मंदिर के मॉडल बिकने की संभावना
उन्होंने बताया है, 'राम मंदिर के मॉडल की मांग में भी बहुत ही ज्यादा तेजी आई है और उम्मीद है कि देश भर में 5 करोड़ से ज्यादा मॉडल बिक जाएंगे....इसके लिए अलग-अलग राज्यों में छोटी-छोटी इकाइयां दिन-रात काम कर रही हैं।'

ayodhya ram temple

अगले हफ्ते से राजधानी दिल्ली में ही 200 से ज्यादा बड़े बाजारों और बड़े पैमाने पर छोटे बाजारों में भी श्रीराम के झंडे और अन्य सजावटी चीजें नजर आनी शुरू हो जाएंगी।

उन्होंने जानकारी दी है कि दिल्ली के बाजारों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। यहां वृन्दावन और जयपुर से लोकनृत्य कलाकार और गायक आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+