राम लला के दरबार में किसने दी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सोने की अंगूठी? और क्यों?
500 सालों के इंतजार के बाद आखिरकार वो दिन आ ही गया जब अयोध्या के भव्य मंदिर में रामलला विराजमान हो गए। मंत्रोच्चार और शंखनाद के बीच शुभ मुहूर्त में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई। प्रधानमंत्री मोदी श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के लिए मुख्य यजमान के रूप में शामिल हुए। उन्होंने पूजन-अर्चन भी किया। मगर कार्यक्रम के बाद कुछ ऐसा हुआ, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
दरअसल, मंदिर में साधु ने पीएम मोदी को सोने की अंगूठी दी। ये अंगूठी श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के समापन के बाद दी। ऐसे में हर किसी की निगाहें इस अंगूठी पर टिक गई और लोग सोचने लगे कि आखिर क्यों पीएम मोदी को ये अंगूठी दी गई...

बताते चलें कि अयोध्या में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सारे संकल्पों को पूरा कर लिया है। पीएम ने अपने उपवास को भी प्राण प्रतिष्ठा के बाद ही तोड़ा। ऐसे में लगता है कि पीएम मोदी से खुश होकर ही साधु ने उन्हें सोने की अंगूठी उपहार स्वरूप दी होगी।
साधु द्वारा पीएम को दी गई इस खास अंगूठी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। बता दें कि श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के लिए पीएम मोदी चांदी का विशेष थाल लेकर पहुंचे थे। थाल में लाल रंग का कपड़ा और चांदी का छत्र भी था।












Click it and Unblock the Notifications