Ayodhya Parikrama 2024: आस्था की डगर पर लाखों पग, श्री राम का जयघोष, श्रद्धालुओं, संतों की टोली बढ़ रही आगे
Ayodhya Parikrama 2024: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद पहली बार हो रही रामनगरी की 14 कोसी परिक्रमा करने देश के कोने- कोने से लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। परिक्रमा मार्ग पर तिल रखने तक की जगह नहीं है। अयोध्या- फैजाबाद शहरों में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने कड़ी निगरानी की जा रही है। पूरे शहर की ड्रोन के जरिए निगरानी की जा रही है। वहीं पथ पर जगह- जगह जलपान और स्वास्थ्य कैंप श्रद्धालुओं को अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आस्था की डगर पर पैसे पर छाले ना पड़ें, इससे लिए परिक्रमा मार्ग को सुगम करने के लिए रेत डाली गई है।
रामनगरी में 14 कोसी परिक्रमा अयोध्या शहर में मौजूद सभी मंदिरों की होती है। ये कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष अक्षय नवमी के शुभ मुहूर्त पर 14 कोसी परिक्रमा शुरू होती है। इसके साथ ही अयोध्या का कार्तिक पूर्णिमा मेला शुरू हो जाता है। राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहला परिक्रमा मेला है। 14 कोसी परिक्रमा मुहूर्त शाम 6:32 से शुरू होगा और इसका समापन 10 नवंबर को 10:45 हो रहा है।

30 लाख श्रद्धालु अयोध्या में, कड़ी सुरक्षा
अयोध्या में इस बार परिक्रमा के दौरान हर बार से अधिक श्रद्धालुओं के रामनगरी आने का अनुमान लगाया गया है। अनुमान के मुताबिक यहां 14 कोसी परिक्रमा के दौरान 30 लाख परिक्रामार्थियों की संख्या पहुंचने की उम्मीद है। शहर में भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने निगरानी के कड़े प्रबंध किए हैं। पूरी परिक्रमा एटीएस की निगरानी में है। पूरे पथ पर जगह-जगह पुलिस के साथ सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। मार्ग पर प्रकाश की व्यवस्था है। इसके अलावा सीआरपीएफ व पीएसी के जवानों के अतिरिक्त बड़ी संख्या में मजिस्ट्रेट व पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा पूरे शहर में परिक्रमा मार्ग सीसीटीवी व ड्रोन कैमरों की व्यवस्था की गई है।
शुक्रवार देर रात तक परिक्रमा पथ को चमकाने का काम चलता रहा। सड़कों और चौराहों को दुरुस्त किया गया। धूल न उड़े इसके लिए पानी का छिड़काव भी किया गया। अस्थायी बस अड्डा भी बनाया गया है। मठ-मंदिर सज गए हैं। बड़ी संख्या में परिक्रमार्थी भी आ चुके हैं। इसलिए सड़कों पर रौनक बढ़ गई है।
इन रास्तों से गुजर रहे श्रद्धालु
अयोध्या के नयाघाट से कारसेवकपुरम, रामसेवकपुरम, कांशीराम कॉलोनी, हलकारा पुरवा, शहनवां, मौनी बाबा आश्रम, सूर्यकुंड दर्शनगर, आचारी का सगरा, वैतरणी, गिरजाकुंड जनौरा, नाका हनुमानगढ़ी, खोजनपुर, मोदहा, सहादतगंज हनुमानगढ़ी, कैंट, गुप्तारघाट, निर्मलीकुंड, अफीमकोठी, राजघाट, चक्रतीर्थ, ऋणमोचन घाट व झुनकीघाट, नयाघाट।
परिक्रमा पर मार्गों पर भक्तों को लिए प्रबंध
प्रशासन ने परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रबंध किए हैं। इसके अलावा निजी और स्वयंसेवी संस्थाओं की ओर कई जगहों पर स्टाल लगाकार जलपान, औषधि, विश्राम समेत श्रद्धालुओं को पेयजल की व्यवस्था उपलब्ध करवा रहे हैं।
यहां उपलब्ध हैं, चिकित्सा सुविधाएं
कंट्रोल रूम, हनुमानगुफा, मौनी बाबा, हलकारा का पुरवा, दर्शननगर, आचारी का सगरा, मिर्जापुर, जनौरा, सहादतगंज हनुमानगी, गुप्तारघाट, जमबरा, अफीमकोटी, अमानीगंज, चक्रतीर्थ, ऋण मोचन घाट व झुनकीघाट। जबकि परिक्रमा मार्ग के पक्काघाट, बंधा तिराहा, कंट्रोल रूम, साकेत पेट्रोल पंप, नागेश्वरनाथ, हनुमानगढ़ी, कनक भवन, श्रीराम जन्मभूमि, अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन व बूथ नंबर चार पर एंबुलेंस सुविधा भी मौजूद है।












Click it and Unblock the Notifications