नजरबंद किए गए जगद्गुरु परमहंस आचार्य महाराज, आज जल समाधि लेने का किया है ऐलान
नजरबंद किए गए जगद्गुरु परमहंस आचार्य महाराज, किया था आज जल समाधि लेने का ऐलान
अयोध्या, 2 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश के अयोध्या शहर के तपस्वी छावनी के जगद्गुरु परमहंस आचार्य महाराज ने हाल ही में केंद्र सरकार से भारत को 'हिंदू राष्ट्र' घोषित करने की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि अगर 2 अक्टूबर तक भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित नहीं किया जाता है तो वो अयोध्या की सरयू नदी में जल समाधि ले लेंगे। जगद्गुरु परमहंस आचार्य महाराज के आज जल समाधि (पानी में डूबकर जीनवन खत्म करना) लेने के ऐलान को देखते हुए अयोध्या में पुलिस ने उनको घर में ही नजरबंद कर दिया है।
Recommended Video

आज सवेरे ही परमहंस आचार्य महाराज के घर के बाहर भारी संख्या में फोर्स तैनात कर दी गई थी। उनको घर से बाहर आने की इजाजत नहीं है और ना ही किसी को उनके घर जाने दिया जा रहा है। बताया गया है कि सुबह से ही वो हाउस अरेस्ट में हैं।
क्या कहा था परमहंस आचार्य महाराज ने
परमहंस आचार्य महाराज ने 29 सितंबर को मीडिया के सामने आते हुए कहा था कि केंद्र सरकार से मेरी मांग है कि 2 अक्टूबर तक भारत को 'हिंदू राष्ट्र' घोषित कर दिया जाए वरना 2 अक्टूबर को ही सरयू नदी में जल समाधि ले लूंगा। यही नहीं उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को मुसलमान और ईसाइयों की नागरिकता को रद्द कर देना चाहिए। परमहंस लगातार ईसाइयों और मुसलमानों की नागरिकता को खत्म किए जाने की मांग कर रहे हैं। बता दें कि परमहंस आचार्य 16 दिन का आमरण अनशन कर चुके हैं। उस समय गृहमंत्री अमित शाह ने उन्हें आश्वासन दिया था जिसके बाद उन्होंने अपना अनशन तोड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications