आयशा सुल्ताना से राजद्रोह मामले में लक्षद्वीप पुलिस ने की पूछताछ
नई दिल्ली, 24 जून। राजद्रोह के आरोपों का सामना कर रही फिल्म निर्माता आयशा सुल्ताना से लक्षद्वीप पुलिस ने गुरुवार को पूछताछ की है। प्रायद्वीप में भाजपा के एक नेता की शिकायत के आधार पर दर्ज मामले के सिलसिले में कवारत्ती पुलिस ने रविवार, बुधवार और बृहस्पतिवार को सुल्ताना से पूछताछ की। कवारत्ती थाने में करीब तीन घंटे की पूछताछ के बाद बाहर निकली सुल्ताना ने कहा, ''हर चीज खत्म हो गई। मुझे कहा गया कि मैं कोच्चि जा सकती हूं। मैं कल या उसके एक दिन बाद कोच्चि जाऊंगी।''

जान लीजिए क्या था मामला
दरअसल हुआ ये था कि एक टीवी डिबेट शो में आयशा सुल्ताना ने कोरोना को केंद्र सरकार की साजिश बताया था। सुल्ताना ने आरोप लगाया था कि वहां के स्थानीय लोगों पर वायरस को बायो-वेपन की तरह इस्तेमाल किया गया है। इसे लेकर भाजपा की लक्षद्वीप इकाई के अध्यक्ष अब्दुल खादर ने सुल्ताना के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। अब्दुल खादर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि सुल्ताना ने एक मलयालम चैनल में एक बहस के दौरान केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के प्रसार के बारे में झूठी खबर फैलाई। उन्होंने कहा कि सुल्ताना का ये कृत्य राष्ट्रविरोधी है जिसने केंद्र सरकार की देशभक्ति की छवि को धूमिल किया है। साथ ही उन्होंने इसके खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की थी।
जानिए आयशा सुल्ताना के बारे में
आयशा एक जानी मानी एक्ट्रेस, मॉडल और फिल्म डायरेक्टर हैं। वो लक्षद्वीप की ही रहने वाली हैं। हालांकि उनका जन्म बांग्लादेश के जेस्सोर में 1994 को हुआ था। शुरू से ही उनकी रूचि कला के क्षेत्र में रही है। उन्होंने गैसवर्क्स, लंदन प्रदर्शनी में अपनी क्यूरेटोरियल रिसर्च रेजीडेंसी पूरी की है। आपको बता दें कि ये फिल्ममेकर बिट्रो आर्ट्स ट्रस्ट का भी हिस्सा है, जिसका संगठन और संचालन ढाका स्थित कलाकारों के द्वारा किया गया है। 2014 में उन्हें समदानी कला पुरुस्कार से भी सम्मानित किया गया।












Click it and Unblock the Notifications