Axis My India Exit Poll 2024: सबसे भरोसेमंद एग्जिट पोल के आंकड़े आए सामने, NDA या INDIA, किसकी बनेगी सरकार
India Today Axis My India Exit Poll 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के तहत आखिरी चरण का मतदान खत्म हो गया है और एग्जिट पोल आ गए हैं। इंडिया टुडे एक्सिस माई इंडिया ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रचंड बहुमत दिया है। वहीं भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को 361 से 401 सीट दी है।
विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A अलायंस को 131-166 सीटे दी गई है। अब चुनावी नतीजे तो 04 जून को आएंगे। परिणाम में ये देखना दिलचस्प होगा कि एग्जिट पोल के आंकड़े कितने सटीक होते हैं। एनडीए 400 पार करती है या फिर विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक खेला करती है।

India Today Axis My India: देखें किस राज्य के क्या है आंकड़े?
तमिलनाडु में एनडीए (भाजपा) को 2 से 4 सीट , इंडिया गठबंधन को 35 से 37 सीट दिए हैं। इसमें डीएमके को 20 से 22 और कांग्रेस को 13 से 15 दिए हैं। वहीं अन्य को 2 सीटें और AIADMK+ को 0 से 2 सीटें दी गई हैं।
कर्नाटक में एनडीए (भाजपा) को 23 से 25 सीट , इंडिया गठबंधन को 03 से 05 सीट दिए हैं।
केरल में एनडीए (भाजपा) 2 से 3, यूडीएफ 17 से 18, LDF को एक सीट।
बिहार में 40 लोकसभा सीट में एनडीए (भाजपा) 29-33, इंडिया गठबंधन 7 से 10, अन्य 02
झारखंड में 14 लोकसभा सीट में एनडीए (भाजपा) 8-10, इंडिया गठबंधन 4 से 7, अन्य 0
छत्तीसगढ़ में 11 लोकसभा सीट एनडीए (भाजपा) 10-11, इंडिया गठबंधन 0 से 1, अन्य 0
राजस्थान में 25 लोकसभा सीट में से एनडीए (भाजपा) 16-19, इंडिया गठबंधन 5 से 7, अन्य 1-2
मध्य प्रदेश में 29 लोकसभा सीट में से एनडीए (भाजपा) 28-29, इंडिया गठबंधन 0 से 1, अन्य 0
गुजरात में 26 लोकसभा सीट में से एनडीए (भाजपा) 25-26, इंडिया गठबंधन 0 से 1, अन्य 0
गोवा 2 लोकसभा सीट में से एनडीए (भाजपा) 0-1, इंडिया गठबंधन 0 से 1, अन्य 0
असम 14 लोकसभा सीट में से एनडीए (भाजपा) 09-11, इंडिया गठबंधन 2 से 4, अन्य 0
उत्तराखंड 5 लोकसभा सीट में से एनडीए (भाजपा) 05, इंडिया गठबंधन 0, अन्य 0
हिमाचल प्रदेश 4 लोकसभा सीट में से एनडीए (भाजपा) 04, इंडिया गठबंधन 0, अन्य 0
पंजाब 13 सीटों में से भाजपा 2-4, आप -2, कांग्रेस -7-9, अन्य 2-4
हरियाणा 10 लोकसभा सीट में से एनडीए (भाजपा) 6-8, इंडिया गठबंधन 2-4, अन्य 0
लोकसभा चुनाव 2019 के एग्जिट पोल के आंकड़े क्या थे?
इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया (India Today-Axis My India): NDA 352, UPA 93, अन्य 82
न्यूज24-टुडेज चाणक्य (News24-Today's Chanakya): NDA 350, UPA 95, अन्य 97
न्यूज18-आईपीएसओएस सीएनएन-आईबीएन आईपीएसओएस (News18-IPSOS CNN-IBN IPSOS): NDA 336, UPA 82, अन्य 124
टाइम्स नाउ-वीएमआर (Times Now-VMR): NDA 306, UPA 132, अन्य 104
इंडिया टीवी-सीएनएक्स (India TV-CNX): NDA 300, UPA 120, अन्य 122
सीवोटर (Cvoter): NDA 287, UPA 128, अन्य 127
एबीपी-सीएसडीसी (ABP-CSDC): NDA 277, UPA 130, अन्य 135
इंडिया न्यूज पोलस्ट्रैट (India News Polstrat): NDA 287, UPA 128, अन्य 127
लोकसभा चुनाव 2019 के चुनावी नतीजे क्या थे?
एनडीए (NDA) 353 (भाजपा 303)
यूपीए (UPA)-93 (कांग्रेस 52)
अन्य (Other's) 97
क्या इंडिया टुडे एक्सिस माई इंडिया के पोल सबसे सटीक होते हैं?
इंडिया टुडे एक्सिस माई इंडिया के मुताबिक, 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों और दिसंबर 2013 से दिसंबर 2023 तक 67 विधानसभा चुनावों के एग्जिट पोल इस एजेंसी ने कराए हैं। जिसमें 69 चुनावों में से 64 चुनावों में इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल सटीक साबित हुए हैं।
Exit Poll: एग्जिट पोल क्या होता है?
एग्जिट पोल चुनाव के दौरान मतदान के बाद किया जाने वाला एक सर्वे है। जिसमें वोटरों से कई सवाल किए जाते हैं। वोटिंग के बाद पोलिंग बूथ के बाहर एग्जिट पोल करने वाली एजेंसियों के एजेंट खड़े होते हैं और उनसे पूछा जाता है कि उन्होंने किसको वोट दिया है और वो किसकी सरकार से खुश हैं। फिर इसका एनालिसिस किया जाता है और उसी के आधार पर चुनावी नतीजों का अनुमान लगाया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications