Aviva Raihan Education: रेहान-अवीवा में कौन ज्यादा पढ़ा-लिखा? प्रियंका गांधी की बहू के पास कौन सी डिग्री?
Aviva Baig-Raihan Vadra Academic Profile: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रेहान ने अपनी करीब सात साल पुरानी दोस्त अवीवा बेग के साथ एक निजी समारोह में सगाई कर ली है। राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद, इस जोड़े ने हमेशा खुद को लाइमलाइट से दूर रखा और अपने करियर को एक अलग दिशा दी।
जहां रेहान ने लंदन से राजनीति की बारीकियां सीखने के बाद कला की दुनिया को चुना। वहीं अवीवा बेग ने एक नेशनल लेवल फुटबॉलर और मीडिया प्रोफेशनल के रूप में अपनी धाक जमाई है। सात साल की लंबे रिलेशनशिप के बाद अब यह जोड़ी अपने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत करने जा रही है।

रेहान-अवीवा के एक जैसे शौक (Raihan Vadra-Aviva Baig)
रेहान और अवीवा की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों की मुलाकात पढ़ाई के सिलसिले में हुई थी। यह मुलाकात धीरे-धीरे एक गहरी दोस्ती में बदल गई। पिछले सात सालों में दोनों ने न केवल एक-दूसरे को समझा। अब ये जोड़ा एक नई शुरुआत करने जा रहा है। सूत्रों की मानें तो, दोनों परिवारों की सहमति के बाद एक बेहद निजी कार्यक्रम में सगाई की रस्में पूरी की गईं। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स का ये भी कहना है कि दोनों की सगाई 31 दिसंबर को राजस्थान में होनी है। इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
ये भी पढ़ें:
कहां से की है रेहान वाड्रा ने पढ़ाई? (Raihan Vadra Education)
रेहान वाड्रा की शैक्षणिक पृष्ठभूमि काफी प्रभावशाली है। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा देहरादून के प्रतिष्ठित 'द दून स्कूल' से पूरी की। इसके बाद उन्होंने उच्च शिक्षा के लिए लंदन का रुख किया। रेहान ने लंदन यूनिवर्सिटी के प्रसिद्ध SOAS (School of Oriental and African Studies) से पॉलिटिक्स (Politics) में ग्रेजुएशन किया। राजनीतिक परिवार से संबंध रखने के बावजूद, रेहान ने अपनी पहचान एक विजुअल आर्टिस्ट और वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर के रूप में बनाई। वे कैमरे के जरिए प्रकृति और मानवीय संवेदनाओं को कैद करने में माहिर हैं।
अवीवा बेग के पास है कौन-कौन सी डिग्री? (Aviva Baig Education)
अवीवा बेग बहुमुखी प्रतिभा की धनी है। उन्होंने दिल्ली के मॉडर्न स्कूल, बाराखंभा रोड से अपनी शुरुआती शिक्षा ली, जहां उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी अपना लोहा मनवाया। अवीवा ने ओ.पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी से मीडिया कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म की पढ़ाई की है। वर्तमान में वह फोटोग्राफी और फिल्म प्रोडक्शन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि अवीबा नेशनल लेवल की फुटबॉल खिलाड़ी रह चुकी हैं। LinkedIn पर शेयर की गई जानकारी के मुताबिक अवीबा बेग के दिसंबर 2023 से 'PlusRymn' के साथ एक फ्रीलांस प्रोड्यूसर (Freelance Producer) के तौर पर जुड़ी हुई हैं।
विरासत से अलग बनाई अपनी दुनिया
आमतौर पर बड़े राजनीतिक परिवारों के बच्चे राजनीति में ही अपना भविष्य देखते हैं, लेकिन रेहान और अवीवा ने एक अलग रास्ता चुना है। रेहान जहां अपनी फोटो एग्जीबिशन के जरिए सामाजिक और प्राकृतिक विषयों पर संवाद करते हैं, वहीं अवीबा मीडिया प्रोडक्शन के जरिए नई कहानियों को आकार दे रही हैं।
राजस्थान में सगाई समारोह की अटकलें (Aviva Baig-Raihan Vadra Wedding)
खबरों की मानें तो, इस निजी सगाई के बाद अब राजस्थान में एक भव्य समारोह की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि जनवरी 2026 की शुरुआत में राजस्थान के किसी शाही ठिकाने पर दो से तीन दिनों का कार्यक्रम हो सकता है, जिसमें गांधी और वाड्रा परिवार के बेहद करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल होंगे। हालांकि, अब तक किसी भी पक्ष ने आधिकारिक तौर पर तारीखों का खुलासा नहीं किया है।












Click it and Unblock the Notifications