Aviva Baig Family: कौन हैं प्रियंका गांधी के होने वाले समधी-समधन? रेहान की 'दुल्हन'अवीवा का फैमिली बैकग्राउंड
Aviva Baig Family (Raihan Vadra Fiance): कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। रेहान वाड्रा ने जल्द ही अपनी लंबे समय से गर्लफ्रेंड रहीं अवीवा बेग के साथ अधिकारिक तौर पर सगाई करने वाले हैं। रेहान वाड्रा ने दोनों परिवार के सामने अवीवा बेग को शादी के लिए प्रपोज किया है। इसी के साथ लोग जानना चाहते हैं कि आखिर प्रियंका गांधी के होने वाले समधी-समधन कौन हैं और अवीवा बेग का परिवार किस बैकग्राउंड से आता है।
अवीवा बेग का पूरा फैमिली बैकग्राउंड (Aviva Baig Father Mother)
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अवीवा बेग दिल्ली में रहने वाले कारोबारी इमरान बेग की बेटी हैं। उनकी मां नंदिता बेग एक जानी-मानी इंटीरियर डिजाइनर हैं। यानी प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के होने वाले समधी इमरान बेग और समधन नंदिता बेग होंगी। बताया जा रहा है कि बेग परिवार और वाड्रा परिवार के बीच सालों से करीबी रिश्ते रहे हैं, जो अब रिश्तेदारी में बदलने जा रहे हैं।

🟡 प्रियंका गांधी और नंदिता बेग की पुरानी दोस्ती ( Priyanka Gandhi Nandita Baig)
इमरान बेग की पत्नी का नाम नंदिता बेग है और वे पेशे से इंटीरियर डिजाइनर हैं। नंदिता बेग और प्रियंका गांधी की दोस्ती भी काफी पुरानी मानी जाती है। कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन के इंटीरियर डिजाइन के दौरान नंदिता बेग ने प्रियंका गांधी के साथ मिलकर काम किया था। उस वक्त शायद किसी ने नहीं सोचा होगा कि आगे चलकर दोनों परिवार आपस में रिश्तेदार बन जाएंगे। दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग रही है, जिसका असर बच्चों की दोस्ती पर भी पड़ा।
🟡 Who is Imran Baig: कौन हैं इमरान बेग?
- इमरान बेग का परिवार की दिल्ली के एलीट सोशल और प्रोफेशनल सर्कल्स में मजबूत पकड़ मानी जाती है। इमरान बेग मुख्य रूप से प्राइवेट बिजनेस वेंचर्स से जुड़े हुए हैं। वे कई तरह के व्यवसायिक हितों में काम करते हैं, हालांकि उनकी कंपनियों से जुड़ी विस्तृत जानकारी सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आती। अन्य हाई-प्रोफाइल कारोबारी हस्तियों के विपरीत, इमरान बेग मीडिया लाइमलाइट से दूरी बनाए रखना पसंद करते हैं।

- इमरान बेग ने अपने परिवार के जरिए क्रिएटिव और डिजाइन से जुड़े कामों को भी समर्थन दिया है। उनकी पत्नी नंदिता बेग ने कई हाई-प्रोफाइल इंटीरियर प्रोजेक्ट्स पर काम किया है, जिनमें राजनीतिक स्पेस से जुड़े प्रोजेक्ट्स भी शामिल बताए जाते हैं।
- इमरान बेग एक फोटोग्राफी एग्जीबिशन में भी नजर आ चुके हैं। यह दिल्ली की पहली ब्लैक एंड व्हाइट फोटोग्राफी प्रदर्शनी थी, जिसे फोटोग्राफर पारुल शर्मा ने आयोजित किया था। इस प्रदर्शनी में इमरान बेग मशहूर पेंटर जतिन दास के साथ भी देखे गए थे।
🟡 Aviva Baig Raihan Vadra Relationship: रेहान और अवीवा का सात साल का रिश्ता, अब शादी की तैयारी
सूत्रों के मुताबिक रेहान वाड्रा और अवीवा बेग पिछले करीब सात साल से रिलेशनशिप में हैं। दोनों की दोस्ती बचपन से चली आ रही है और वक्त के साथ यह रिश्ता मजबूत होता गया। हाल ही में रेहान ने अवीवा को शादी के लिए प्रपोज किया, जिसे उन्होंने खुशी-खुशी स्वीकार कर लिया।

दोनों परिवारों की सहमति के बाद अब सगाई की औपचारिकता की तैयारी चल रही है। माना जा रहा है कि जनवरी 2026 की शुरुआत में राजस्थान में एक निजी समारोह के जरिए सगाई हो सकती है। गांधी और वाड्रा परिवार राजस्थान के सवाई माधोपुर पहुंचा है।
🟡 रेहान और अवीवा बचपन से साथ, पढ़ाई भी एक जैसी
रहान वाड्रा और अवीवा बेग बचपन से ही दोस्त हैं। दोनों ने शुरुआती पढ़ाई एक ही स्कूल में की और समय के साथ उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। दिलचस्प बात यह है कि दोनों की रुचियां भी काफी हद तक मिलती-जुलती हैं। जहां रेहान फोटोग्राफी और विजुअल आर्ट में सक्रिय हैं, वहीं अवीवा भी एक प्रोफेशनल फोटोग्राफर और प्रोड्यूसर हैं।

🟡 Who is Aviva Baig: अवीवा बेग का प्रोफेशनल प्रोफाइल
- अवीवा बेग दिल्ली बेस्ड फोटोग्राफर हैं। उन्होंने मॉडर्न स्कूल, दिल्ली से स्कूली पढ़ाई की और ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म और कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है।
- अवीवा बेग Atelier 11 नाम की एक फोटोग्राफिक स्टूडियो और प्रोडक्शन कंपनी की को-फाउंडर भी हैं। अवीवा का काम कई आर्ट एग्जीबिशन में प्रदर्शित हो चुका है, जिनमें इंडिया आर्ट फेयर और द क्वोरम क्लब जैसी जगहें शामिल हैं। अवीवा बेग नेशनल लेवल फुटबॉल खिलाड़ी भी रह चुकी हैं।

🟡 who is Raihan Vadra: रेहान वाड्रा का प्रोफेशनल प्रोफाइल
- 25 साल के रेहान वाड्रा एक विजुअल आर्टिस्ट हैं और उन्हें फोटोग्राफी का शौक बचपन से रहा है। उन्होंने दिल्ली, देहरादून और लंदन से पढ़ाई की है। रेहान की पहली सोलो एग्जीबिशन दिल्ली के बीकानेर हाउस में हुई थी।
- राजनीति से दूरी बनाए रखने वाले रेहान अपनी कला और फोटोग्राफी में ही ज्यादा रुचि रखते हैं। उन्होंने अपने नाना और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की फोटोग्राफी से भी प्रेरणा मिलती है।

🟡 कहां होगी रेहान वाड्रा और अवीवा बेग की सगाई? (Aviva Baig Raihan Vadra Engagement)
सूत्रों के मुताबिक गांधी-वाड्रा परिवार नए साल के मौके पर राजस्थान के सवाई माधोपुर पहुंचा है और रणथंभौर के पास एक निजी होटल में ठहरा हुआ है। माना जा रहा है कि यहीं पर रेहान और अवीवा की सगाई से जुड़ा पारिवारिक कार्यक्रम आयोजित किया जा सकता है। हालांकि तारीखों को लेकर आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
कुल मिलाकर, गांधी परिवार में होने वाली इस नई शादी को लेकर सियासी गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक चर्चा तेज है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि रेहान वाड्रा और अवीवा बेग की सगाई और शादी कब और कैसे होती है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications