हवाई सफर के दौरान यात्री साथ रख सकते हैं हैंड सैनिटाइजर, जानिए और किन बातों का रखना होगा ख्याल

नई दिल्ली। देशव्यापी लॉकडाउन के बीच भारत में जल्द घरेलू उड़ानें शुरू हो सकती है, ऐसी संभावनाएं जताई जा रही हैं कि 19 मई के बाद से देश के चुनिंदा शहरों में विमान सेवा को फिर से शुरू किया जा सकता है। हालांकि अभी इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसी बीच केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय गुरुवार को हवाई यात्रियों से जुड़े नियमों में कुछ बदलाव किए हैं। कोरोना वायरस के संकट को देखते हुए एविएशन मिनिस्ट्री ने यात्रियों को अपने साथ 350 ML तक हैंड सैनिटाइजर ले जाने की अनुमति दी है।

डोमेस्टिक विमान सेवाओं की शुरुआत जल्द

डोमेस्टिक विमान सेवाओं की शुरुआत जल्द

गौरतलब है कि भारतीय रेल ने 15 स्पेशल ट्रेनों की संचालन शुरू कर दिया है। ट्रेनों के बाद अब डोमेस्टिक विमान सेवाओं की शुरुआत जल्द की जाएगी। रेलवे के बाद अब एयर इंडिया जल्द घरेलू विमान सेवा शुरू करने जा रही है। उड्डयन मंत्रालय भी कोरोना संकट में यात्रियों की सुक्षित यात्रा का ध्यान रखते हुए कई जरूरी नियमों में बदलाव कर रहा है। गुरुवार को मंत्रालय की तरफ से अपने केबिन बैगेज में 350 ML तक हैंड सैनिटाइजर ले जाने की अनुमति दी। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया जाएगा और तीन महीने तक जारी रहेगा।

Recommended Video

    Lockdown 4 में Modi Government देगी ढील, Flights और Bus चलाने की तैयारी? | वनइंडिया हिंदी
    सिक्योरिटी चेक में भी छूट

    सिक्योरिटी चेक में भी छूट

    इसके अलावा सीआईएसएफ द्वारा किया जाने वाले सिक्योरिटी चेक से भी छूट दे दी गई है। एयरपोर्ट पर यात्रियों का आइडेंटिटी कार्ड चेक नहीं किया जाएगा और सिक्योरिटी चेक भी बिना किसी को छुए दूर से ही होगा। बता दें कि मंगलवार को पीएम मोदी ने लॉकडाउन के चौथे चरण में विशेष ढील देने का ऐलान कर से यात्रा से संबंधित आंशकाओं को हवा दे दी है। ऐसा माना जा रहा है कि घरेलू उड़ानों को भी जल्द शुरू किया जा सकता है।

    19 मई से विमान सेवा शुरू होने की उम्मीद

    19 मई से विमान सेवा शुरू होने की उम्मीद

    एक रिपोर्ट के मुताबिक एयर इंडिया 19 मई से 2 जून के बीच स्पेशल डोमेस्टिक फ्लाइट्स का संचालन कर सकती है। बाकी एयरलाइंस भी अपनी सर्विस को जल्द शुरू कर सकती है। एविएशन मंत्रालय की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद बाकी एयरलाइंस कंपनियां भी अपने विमानों का परिचालन शुरू करेंगी। फिलहाल एयर इंडिया डोमेस्टिक फ्लाइट शुरू कर सकती है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक एयर इंडिया 19 मई से कुछ घरेलु विमान सेलाएं शुरू कर सकती है।

    भारत में शुरू हो सकती है लुफ्थांसा एयरलाइंस

    भारत में शुरू हो सकती है लुफ्थांसा एयरलाइंस

    देशव्यापी लॉकडाउन लागू होने से पहले ही भारत में अंतरराष्ट्रीय विमानों पर और फिर बाद में घरेलू उड़ाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया था। हालांकि केंद्र सरकार ने अब हवाई यात्रा का संचालन फिर से शुरू करने की बात कही है। इसी बीच लुफ्थांसा एयरलाइन ने एक बयान में कहा, भारत में सेवाओं को फ्रैंकफर्ट से मुंबई में बहाल किया जाएगा। कंपनी ने कहा कि जर्मनी और यूरोप में 106 से अधिक गंतव्यों और 20 से अधिक महाद्वीपीय गंतव्यों के साथ जून के अंत तक सभी यात्रियों के लिए प्रस्ताव का विस्तार किया जाएगा।

    इन बातों का रखना होगा ख्याल

    इन बातों का रखना होगा ख्याल

    केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एक एडवाइजरी जारी कर लोगों को नए नियमों की जानकारी दी है। मंत्रालय ने कहा कि अगर हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए आरोग्य सेतु ऐप में हरे रंग का कोड नहीं दिखा तो एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही 80 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा एडवाइजरी में बताया गया कि फ्लाइट में चढ़ने से पहले यात्रियों को एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग से गुजरना होगा। यात्रा से पहले एक सवाल-जवाब का फॉर्म भरना होगा। यात्रियों को अपने साथ केबिन बैग की ले जाने की अनुमति नहीं होगी, साथ ही सामान का वजन 20 किलो से अधिक नहीं होना चाहिए। यात्रा के लिए टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को कम से कम दो घंटे पहले एयरपोर्ट पर पहुंचना होगा। इसके अलावा सभी यात्रियों के फोन में आरोग्य सेतु ऐप अनिवार्य होगा।

    यह भी पढ़ें: ट्रेन के बाद शुरू होगी विमान सर्विस, फ्लाइट में नहीं मिलेगा खाना, रखना होगा इन बातों का ख्याल

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+