केजरीवाल को टेंशन देने वाली आवाम में शांति भूषण भी!

नई दिल्ली (ब्यूरो)। आम आदमी पार्टी के चीफ अरविंद केजरीवाल इंकम टैक्स कमिश्नर रह चुके हैं और उन्हें मनी लॉन्डरिंग के सारे पैंतरे मालूम हैं। वो उन सभी पैंतरों का इस्तेमाल कर रहे हैं। उनके साथ कुमार विश्वास हैं, जो या तो मूर्ख हैं या धूर्त... ये शब्द है आवाम के गोपाल गोयल के। इस बयान के साथ आवाम तेजी से लाइमलाइट में आ गई है। खास बात यह है कि आवाम शांति भूषण के सानिध्य में काम कर रही है। वो शांति भूषण जिन्होंने आप पार्टी के गठन में अहम भूमिका निभायी थी।

आवाम वो संगठन है, जिसे उन लोगों ने बनाया है, जो कभी आम आदमी पार्टी से पूरी निष्ठा के साथ जुड़े हुए थे। आप पार्टी के अंदर गलत होता देख, इन वॉलेंटियर्स ने अलग संगठन बनाया और आप के ख‍िलाफ मोर्चा खोल दिया। खास बात यह है कि यह आवाम पूरे देश में फैली हुई है। आवाम की राष्ट्रीय सलाहकार समिति में मंगल ढिल्लों, आनंद कुमार, सुरेंद्र सिंह और जतिन सेठ हैं। वहीं राष्ट्रीय प्रवक्ता करन सिंह हैं। दिल्ली में जय यादव और दीपक सिन्हा और गोपाल गोयल संगठन के लिये सक्रिय हैं।

शांति भूषण की भूमिका

हम यह नहीं कह रहे हैं कि आवाम ने जो आज प्रेसवार्ता की वो शांति भूषण के कहने पर की, लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि आवाम उनके बहुत करीब है क्योंकि आवाम की नेशनल काउंसिल में शांति भूषण का नाम भी है। और तो और आवाम की वेबसाइट आवाम डॉट इन पर यह बात स्पष्ट रूप से लिखी भी है।

आवाम की इकाईयां

आवाम की इकाईयां दिल्ली में ही नहीं, बल्क‍ि पंजाब, महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु में भी हैं।

अगला खुलासा तीन फरवरी को

आवाम के प्रवक्ता करन सिंह के अनुसार तीन फरवरी को आवाम एक और प्रेसवार्ता बुलायेगी, जिसमें आम आदमी पार्टी के खिलाफ कई बड़े खुलासे करेगी।

और क्या-क्या करती है आवाम

आवाम के सदस्यों की योग्यता, क्षमता व समय आदि का विस्तृत रेकॉर्ड पार्टी संजो कर रखती है। उन्हें आइ. डी. नंबर व कार्ड जारी किया जाता है। ये लोग बाढ़, भूकंप, सूखा जैसी समस्याओं में लोगों की मदद के लिये तत्पर रहते हैं। इसके अलावा भ्रष्टाचार को झेलने वाली जनता की सहायता के लिये भी यह पार्टी तत्पर रहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+