विकास दिव्यकीर्ति की ट्रोलिंग के बीच अवध ओझा सर की हो रही वाहवाही! राजेंद्र नगर वाली घटना पर अब तोड़ी चुप्पी

Avadh Ojha Rajendra Nagar Incident: दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में राऊज आईएएस स्टडी सर्किल कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भर जाने के बाद डूबने से 3 छात्रों की हुई दर्दनाक मौत का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। 27 जुलाई की शाम की इस घटना के बाद से राजेंद्र नगर में यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

इस घटना के बाद UPSC के मशहूर शिक्षक विकास दिव्यकीर्ति से लेकर अवध ओझा तक की छात्रों ने आलोचना की है। विकास दिव्यकीर्ति के दिल्ली के घर के बाहर भी छात्रों ने प्रदर्शन किया। जिसके बाद विकास दिव्यकीर्ति को मीडिया में आकर सफाई देनी पड़ी। अब राजेंद्र नगर की घटना पर अवध ओझा ने वीडियो जारी कर चुप्पी तोड़ी है।

Avadh Ojha Rajendra Nagar Incident

अवध ओझा ने अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो शेयर कर बताया है कि ऐसी घटनाओं को लेकर उनका क्या पक्ष है और इसे कैसे रोका जा सकता है। अवध ओझा के इस वीडियो में दिए सुझाव की सराहना हो रही है। जहां विकास दिव्यकीर्ति के इंटरव्यू वीडियो को देख, छात्रों में उनकी ट्रोलिंग की थी, वहीं अवध ओझा के वीडियो पर छात्रों ने संतोषजनक प्रतिक्रिया दी है। आइए जानें अवध ओझा ने क्या कहा है?

अवध ओझा ने समझाया क्या करने से अब नहीं होंगे राजेंद्र नगर जैसे हादसे?

अवध ओझा ने कहा,

''सबसे पहले उन सभी दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि देता हूं, जो राजेंद्र नगर की वर्षा दुर्घटना में अपनी जान गंवा चुके हैं। भगवान उनके परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति दें। अब सवाल ये उठता है कि इससे कैसे निपटा जाए, तो आप प्रशासन को घेरकर बोलो, कि अगली बार जब भी ऐसा कुछ होता है तो, सरकार एक ऐसा लॉ (कानून) पास करे, कि जितनी भी कोचिंग संस्था, स्कूल-कॉलेज इस तरह के हैं, उसको NOC देने से पहले उसके सेफ्टी स्टैंडर्ड (सुरक्षा मानक) पूरी तरह से चेक कर दें। उसके बाद भी पिर कोई ऐसी दुर्घटना घटती है तो, कोचिंग मालिक और जिस अधिकारी ने उसे NOC दिया है, उसे आजीवन कारावास दिया जाए और पूरी संपत्ति सील की जाए।''

ये भी पढ़ें- UPSC की तैयारी कर रहे राजेंद्र नगर के छात्रों की सरकार से क्या है मांग? ये सब सही हो जाए, तो ऐसी नौबत ही ना आए

अवध ओझा ने कहा- एक क्लासरूम में 100 से ज्यादा बच्चे बिठाने पर लगाए जाए बैन

अवध ओझा ने आगे कहा, ''क्लासरूम में सिर्फ 100 से ज्यादा बच्चे ना बैठे। एडमिशन फॉर्म में, कोचिंग जिम्मेदारी ले कि अगर हमारी संस्थान में ऐसी, कोई घटना होती है तो, मैं इसका जिम्मेदार माना जाऊंगा। कोचिंग फॉर्म के एप्लीकेशन फॉर्म में डिक्लेरेशन होना चाहिए। वहीं सबसे जरूरी बात, इसको लेकर कानून पारित होना चाहिए।''

अवध ओझा ने कहा- ये हमारी मांगे हैं, नागरिकों और छात्रों की सुरक्षा के लिए ये जरूरी है

अवध ओझा ने कहा, ''विरोध कर रहे, बच्चों की ये मांग सरकार से होनी चाहिए। ये नहीं की मेयर और अधिकारी को हटाओ, ऐसा करो, वैसा करो, ये मांग होनी चाहिए, जो लोग आंदोलन कर रहे हैं, उन्हें सरकार से कानून बनाने की मांग करनी चाहिए। ये हमारी मांगे हैं, ये अवध ओझा की मांगे हैं, नागरिकों और छात्रों की सुरक्षा के लिए ये मांगे जरूरी हैं।''

ये भी पढ़ें- UPSC की तैयारी कर रहे राजेंद्र नगर के छात्रों की सरकार से क्या है मांग? ये सब सही हो जाए, तो ऐसी नौबत ही ना आए

अवध ओझा का ये वीडियो हुआ वायरल, छात्र कर रहे हैं वाहवाही

अवध ओझा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर हजारों में लाइक्स हैं और लाखों में व्यूज हैं। इस वीडियो को छात्रों द्वारा भी सराहा जा रहा है। वीडियो पर कमेंट कर कई छात्रों ने लिखा है कि, 'ये एक बहुत अच्छा सुझाव है।'

वहीं कुछ यूजर ने अवध ओझा से राजनीति में आने की अपील की है। एक यूजर ने लिखा है कि, ''सर ये नही बनाएंगे ऐसा कानून ,अब आपको हि पॉलिटिक्स मे आना पड़ेगा।'' एक यूजर ने लिखा, '' सर जी, आपकी बात सही है, हम आपकी मांगो का समर्थन करते हैं। किन्तु उस परिवार का क्या होगा , उनका तो घर बर्बाद हो गया। सर जी आप लोग ही इस मामले पर कुछ कर सकते हैं।''

हालांकि कुछ लोगों ने अवध ओझा के वीडियो बनाकर पोस्ट करने की आलोचना भी की है। कईयों का कहना है कि उनको राजेंद्र नगर जाकर छात्रों से मिलना चाहिए और वहां अपनी बात रखनी चाहिए थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+