जल्दी आएगा ऑटो रिक्शा इमोजी, लोग दे रहे ऐसे मजेदार रिएक्शन
नई दिल्ली। सोशल मीडिया के मेसेंजर एप्स के लिए इमोजी अप्रूव करने वाले संस्थान यूनिकोड कंसोर्टियम इस साल 230 नए इमोजी रिलीज करने जा रहा है। इसमें से एक ऑटोरिक्शा भी है। काले और पीले रंग के इस ऑटो इमोजी की जानकारी ट्विटर के जरिए दी गई। इमोजीपीडिया के ट्विटर हैंडल पर इसे शेयर किया गया तो लोग मजे लेने लगे। क्योंकि भारत में लोग ऑटो रिक्शा से खुद को जोड़कर देख पाते हैं।

अकसर कई सारे खड़े ऑटो में से कोई भी जाने को तैयार नहीं होता। ऐसे में लोग कह रहे हैं कि अगर आपको किसी को 'न' कहना हो तो ये इमोजी भेजना बेहतर होगा। एक यूजर ने लिखा - 'उम्मीद है कि ये इमोजी ये न कहे- 'नहीं जाएगा'।' एक अन्य ट्विटर यूजर ने लिखा- 'क्या इस इमोजी के सेंड होने से इंकार करने का हक होगा? अगर ऐसा मेन फीचर इसमें नहीं हुआ तो ये बेकार है।' किसी ने इस इमोजी पर ट्रोल करते हुए लिखा- 'मुंबई के ऑटोवाले कहते होंगे कि अपना टाइम आएगा।'
मुंबई में ऑटो मिलना बहुत मुश्किल होता है। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- साउथ बाम्बे के लोग ये इमोजी नहीं यूज कर सकेंगे। नए 230 इमोजी में हाथों के सिंबल, फिजिकल डेसेबिलिटी के सिंबल, योगा, व्हील चेयर, पेट डॉग, लहसुन, प्याज, साड़ी, अंडरवीयर, स्टेथिस्कोप, दीपक, उस्तरा, चेयर, खून, कुल्हाड़ी, सीप, बर्फ, पैराशूट, हिंदू मंदिर, पतंग, स्विम सूट, आलू, बटर, डाइविंग मास्क, प्लैनेट, जमाही, चिंपैंजी, जैकेट, चेयर, रोबोट हैंड आदी शामिल हैं।
यह भी पढे़ें- व्हाट्सएप की सियासी दलों को चेतावनी, कहा- बंद भी कर सकते हैं आपका अकाउंट












Click it and Unblock the Notifications