व्हाट्सएप की सियासी दलों को चेतावनी, कहा- बंद भी कर सकते हैं आपका अकाउंट
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव नजदीक होने के साथ ही इस सोशल मीडिया का इस्तेमाल प्रचार के लिए काफी जोरशोर से किया जा रहा है। चुनावी माहौल में व्हाट्सएप ने राजनीतिक दलों और नेताओं को चेतावनी दी है कि वह इस माध्यम का बेहतर इस्तेमाल करें। व्हाट्सएप की ओर से कहा गया है कि राजनीतिक पार्टियां व्हाट्सएप का इस्तेमाल अपेक्षित तरीके से नहीं कर रही हैं। ऐसे में कंपनी ने खुले तौर पर चेतावनी दी है कि अगर राजनीतिक पार्टियां व्हाट्सएप का सही इस्तेमाल नहीं करती हैं तो उनके अकाउंट को लोकसभा चुनाव से पहले बंद कर दिया जाएगा।

कुल यूजर्स की संख्या 230 मिलियन
आपको बता दें भारत में व्हाट्सएप यूजर्स की संख्या 230 मिलियन है। नई दिल्ली में व्हाट्सएप कम्युनिकेशन के हेड कार्ल वूग ने कहा कि हमने देखा है कि तमाम राजनीतिक पार्टियां इस एप का इस्तेमाल अपेक्षित तरीके से नहीं कर रही हैं, ऐसे में उन्हें बैन का सामना करना पड़ सकता है। पिछले कुछ महीनों में हमने तमाम राजनीतिक पार्टियों के बीच संवाद स्थापित किया है कहा है कि व्हाट्सएप ब्रोडकास्ट का माध्यम नहीं है, यह बड़े स्तर पर मैसेज भेजने का प्लेटफॉर्म नहीं है। हमने इन लोगों को कहा है कि अगर इनके इस्तेमाल के तरीके के बदलाव नहीं आता है तो उनके अकाउंट को ब्लॉक कर दिया जाएगा। हम कोशिश कर रही हैं कि व्हाट्सएप को पर्सनल मैसेंजर बनाए रखा जाए।

2 मिलियन यूजर्स ब्लॉक
व्हाट्सएप की ओर से एक व्हाइट पेपर स्टोपिंग एब्यूज जारी किया है जिसमे कहा गया है कि हमारी शीर्ष प्राथमिकता है कि व्हाट्सएप के इस्तेमाल को रोबोट के तौर पर इस्तेमाल होने से रोकना। वैश्विक स्तर पर कंपनी की ओर से पिछले तीन महीने में 2 मिलयन यूजर्स को ब्लॉक किया गया है। कंपनी के पास दुनियाभर में कुल 1.5 बिलियन व्हाट्सएप यूजर्स हैं। कंपनी की ओर से कहा गया है कि हमने भारत के चुनाव आयोग और राज्य के चुनाव आयोग को भी इस बारे में जानकारी दी है।

फर्जी खबरों की वजह से मुश्किल
आपको बता दें कि व्हाट्सएप कंपनी फेसबुक की ही संबंधित कंपनी है और पिछले दिनों फेक खबरों की वजह से इसे काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। भारत में पिछले कुछ समय में व्हाट्सएप के जरिए फर्जी खबरें फैलाई गई जिसकी वजह से मॉब लिंचिंग की घटनाएं सामने आई थी। इस तरह के मामले सामने आने के बाद भारत सरकार ने व्हाट्सएप कंपनी से संपर्क साधा था और इसपर रोक लगाने की बात कही थी।

अधिकतर लोग व्यक्तिगत काम के लिए करते हैं इस्तेमाल
व्हाट्सएप कंपनी की ओर से कहा गया है कि भारत में तकरीबन 90 फीसदी लोग इस ऐप का इस्तेमाल व्यक्तिगत तौर पर एक दूसरे को मैसेज भेजने के लिए करते हैं। अधिकतर ग्रुप में 10 से कम लोग हैं। बहुत ही कम ग्रुप हैं जिनमे सदस्यों की संख्या काफी अधिक है। व्हाट्सएप पर ग्रुप में अधिकतम 256 लोग हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- संसद के सेंट्रल हॉल में लगाया जाएगा पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का पोट्रेट, 12 फरवरी को अनावरण












Click it and Unblock the Notifications