Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Coronavirus: ऑस्‍ट्रेलिया में भारतीय वैज्ञानिक कोरोना वायरस की दवाई खोजने के करीब, बचाई जा सकेगी लोगों की जिंदगी

नई दिल्‍ली। चीन और दुनिया के 25 देश जानलेवा कोरोना वायरस से डरे हुए हैं। चीन में इस वायरस की वजह से मरने वालों का आंकड़ा 600 पार कर गई है। कोई नहीं जानता कि इस वायरस को कैसे रोका जाएगा। इन सबके बीच ऑस्ट्रेलिया में एक भारतीय मूल के साइंटिस्ट को कोरोना वायरस से निपटने में कामयाबी मिल गई है। इंग्लिश डेली टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया की कॉमनवेल्थ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिचर्स ऑर्गेनाइजेशन (सीएसआईआरओ) में कार्यरत प्रोफेसर एसएस वासन कोरोना वायरस का इलाज ढूंढने के काफी करीब पहुंच चुके हैं।

टीम लगी वायरस की रिसर्च पर

टीम लगी वायरस की रिसर्च पर

चीन के वुहान से निकले इस वायरस का इलाज ढूंढ़ने के लिए हर देश में अलग-अलग टीमें अपनी तरह से रिसर्च में जुटी हैं। पिछले हफ्ते ऑस्ट्रेलिया की डोहार्टी इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों ने मानव शरीर से कोरोना वायरस को निकालने में कामयाबी हासिल की थी। इसके बाद इस वायरस को सीएसआईआरओ लाया गया जहां इस पर अध्ययन जारी है। इस रिचर्स को लेकर एसएस वासन ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा, 'हम डोहार्टी इंस्टीट्यूट के साथियों को धन्यवाद देना चाहेंगे जिन्होंने वायरस निकालकर हमें दिया ताकि उस पर रिचर्स की जा सके। फिलहाल पूरी टीम इस पर गहन अध्ययन कर रही है। इस वायरस के विकास के लक्षण और अन्य कारकों का पता लाकर इसका वैक्सीन बनाया जा सकेगा।'

31,000 लोग संक्रमित, 600 से ज्‍यादा मरे

31,000 लोग संक्रमित, 600 से ज्‍यादा मरे

चीन में कोरोना वायास के चलते अब तक 600 से ज्‍यादा मौतें हो चुकी हैं। गुरुवार तक चीन के हेल्थ डिपार्टमेंट ने 31,000 से ज्यादा लोगों में इसका संक्रमण है। कोरोना वायरस के चलते ग्लोबल इमरजेंसी घोषित कर चुके वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन का कहना है कि यह वायरस इंसान और जानवरों दोनों में पाया जाता है। एक तरफ चीन में कोरोना वायरस की वजह से होने वाली मौतों और संक्रमण पर लगाम नहीं लग पा रही है तो वहीं थाइलैंड में इसके मरीज पूरी तरह से ठीक होकर घर लौट रहे हैं। थाइलैंड में इस जानलेवा वायरस का एक और मरीज पूरी तरह से ठीक होकर घर लौट चुका है।

थाइलैंड में ठीक हो रहे हैं मरीज

थाइलैंड में ठीक हो रहे हैं मरीज

थाइलैंड में सबसे पहले 50 साल के एक टैक्‍सी ड्राइवर के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी दी गई थी। टैक्‍सी ड्राइवर चीन नहीं गया था मगर वह चीनी पर्यटकों के संपर्क में आया था। ड्राइवर के ठीक होने के बाद अब थाइलैंड में इस वायरस के नौ मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। थाइलैंड के पब्लिक हेल्‍थ मिनिस्‍टर एन्‍यूटिन चारानविराकुल ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में इस बात की जानकारी दी। उन्‍होंने नोनथाबुरी में मीडिया को संबोधित किया और बताया कि जो बाकी मरीज हैं, वे भी अब पूरी तरह से ठीक होने लगे हैं। अगले कुछ दिनों में उन्‍हें भी पूरी तरह स्‍वस्‍थ घोषित कर दिया जाएगा।

एचआईवी की दवाई का प्रयोग

एचआईवी की दवाई का प्रयोग

टैक्‍सी ड्राइवर और एक थाई महिला से पहले थाइलैंड में एक चीनी महिला जो कोरोना वायरस से ग्रसित थी, पूरी तरह से ठीक हो चुकी है। थाइलैंड के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की तरफ से बताया गया है कि 71 वर्षीय एक मरीज को 48 घंटे के उपचार के बाद कोरोनावायर निगेटिव घो‍षित किया गया है। मंत्रालय ने बताया है कि मरीज को फ्लू और एचआईवी के लिए प्रयोग होने वाली एंटी-वायरल्‍स का कॉकटेल दिया गया था। थाई डॉक्‍टर लगातार इस मरीज पर नजर रखे हुए थे। उन्‍होंने बताया, 'लैब रिजल्‍ट्स 48 घंटे बाद कोरोनावायरस पर निगेटिव आए हैं। 12 घंटे पहले मरीज पूरी तरह से बेसुध थी मगर बाद में बिस्‍तर पर बैठ सकती थी।'

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+