क्या भारत भी गूगल और फेसबुक को पारंपरिक मीडिया से अपने प्रॉफिट शेयर करने को कहेगा?

नई दिल्ली। नोवल कोरोनो वायरस महामारी ने समाचार कंपनियों को एक आर्थिक संकट में धकेल दिया है, क्योंकि एक तरफ जहां समाचार एकत्र करने, तथ्यों की जांच करने और उनके वितरण में वृद्धि हुई है, वहीं दूसरी तरफ राजस्व में तेजी से गिरावट आई है। इसका सीधा सा मतलब है कि मीडिया कंपनियां न्यूज जुटाने वाले कर्मचारियों को छोड़ना पड़ रहा है, जिससे नागरिकों तक प्रमाणिक समाचार पहुंचाने के लिए मीडिया कंपनियों के पास कम मानव संसाधन होंगे।

media

कुछ विशेषज्ञों ने अनुमान लगाया है कि वैश्विक स्तर पर समाचार कर्मचारियों की संख्या 30,000 से अधिक है। उनके मुताबिक मीडिया कंपनियों द्वारा एकत्रित और संसाधित समाचार प्रदर्शित करके Google और फेसबुक अरबों कमाते हैं, लेकिन वो समाचारों को हासिल करने या इसे प्रस्तुत करने पर नाममात्र भी खर्च नहीं करते हैं।

media

यह स्थिति दुनिया भर में सरकारों के तत्काल हस्तक्षेप की मांग करती है। अच्छी खबर यह है कि कुछ देशों ने इस प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। इस प्रक्रिया को अपनाने में फ्रांस सबसे आगे है, जिसके बाद स्पेन का नाम जुड़ा और अब ऑस्ट्रेलिया ने टेक दिग्गज गूगल और सोशल-मीडिया मोगुल फेसबुक को आदेश दिया है कि वह मीडिया हाउसों से उन समाचार सामग्री का भुगतान करे, जिनका राजस्व कोरोनो वायरस-प्रेरित लॉकडाउन ने निगल लिया है।

media

गौरतलब है गूगल और फेसबुक पारंपरिक मीडिया की समाचार सामग्री को भौगोलिक पहुंच से दूर प्रसारित करने वालों में प्रमुख नाम हैं। उन्होंने वर्षों के रणनीतिककरण के माध्यम से डिजिटल व्यापार पर अपना वर्चस्व स्थापित किया और इन प्लेटफार्मों पर खोज परिणामों में शीर्ष स्थान के लिए समाचार संगठनों को एक दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए तैयार किया।

media

सवाल यह है कि अभी तक भारत में ऐसा कोई कदम नहीं उठाया है, लेकिन भारत इस असंतुलन के लिए मूक दर्शक नहीं बन सकता है, क्योंकि भारत के समाचार संगठन भी राजस्व दबाव में हैं। चूंकि लोकतंत्र में समाचार मीडिया एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जिसे चौथा स्तंभ कहा जाता है।

media

क्योंकि लोकतंत्र के चौथे खंभे में आई दरार सीधे लोकतंत्र पर सेंध है। इसलिए यह जरूरी है कि भारत सरकार अब इंटरनेट दिग्गजों के साथ पारंपरिक मीडिया संगठनों के राजस्व असंतुलन को दूर करने के लिए उन कंपनियों के साथ एक लाभ शेयरिंग प्रणाणी में प्रवेश करें, जो समाचार संकलन में अपने धन और संसाधनों का निवेश करती हैं।

यह भी पढ़ें-मुंबई की इन दो झुग्गियों में मलेरिया रोधी दवा HCQ का परीक्षण कर सकता है प्रशासन?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+