औरंगाबाद की दीक्षा शिंदे ने किया कमाल, नासा ने पैनलिस्ट के रूप में किया सलेक्ट
औरंगाबाद, 19 अगस्त। महाराष्ट्र के औरंगाबाद की महज 14 साल की लड़की ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। दीक्षा शिंदे का सलेक्सन नासा ने अपने यहां फेलोशिप के लिए किया है। दीक्षा शिंदे को नासा के एमएसआई फैलोशिप वर्चुअल पैनल पर पैनलिस्ट के रूप में चुना गया था।

मीडिया से बात करते हुए दीक्षा ने बताया कि वो नासा की वेबसाइट को हमेशा फॉलोक करती रहती है और उनकी वेबसाइट प आर्टीकल लिखती रहती हूं।
दीक्षा ने बताया कि "मैंने ब्लैक होल और भगवान पर एक सिद्धांत लिखा था। इसे नासा द्वारा मेंरे 3 प्रयासों के बाद स्वीकार किया गया था। उन्होंने मुझे अपनी वेबसाइट के लिए लेख लिखने के लिए कहा है।
बता दें इससे पहले महाराष्ट्र की कई छात्रों को अमेरिका अंतरिक्ष एजेंसी नासा फेलोशिप के लिए सलेक्ट कर चुकी है। इसके अलावा महाराष्ट्र के कई छात्र नासा में काम भी कर रहे हैं और अपने राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications