युमनानगर: चाची ने छुरे से काटा भतीजी का गला, फिर सिर पर पैर रखकर तोड़ी गर्दन
यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर के मांडखेडी गांव में एक महिला ने रविवार शाम अपनी चार साल की भतीजी की चाकू से गर्दन काट कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी महिला अपनी बच्ची को लेकर वहां से भाग गई। लेकिन गांव वालों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के वक्त बच्ची की मां रसोई में काम कर रही थी। कुछ देर बाद जब वह कमरे में आई तो उसे अपनी बेटी खून से लथपथ बेड पर पड़ा देखा। परिजन घायल बच्ची को ट्रामा सेंटर में लेकर आएं। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बारदात के पीछे बलि की आशंका बताई जा रही है।

चाची ने तेजधार छुरे से नंदिनी की गर्दन काट दी
मृत बच्ची के पिता विजय कुमार ने बताया कि रात करीब सात बजे उसकी बेटी नंदिनी और छोटे भाई जयकुमार की लड़की बेड पर खेल रही थी। उसकी पत्नी रजनी रसोई में घर का काम कर रही थी। इसी दौरान भाई की पत्नी पूजा कमरे में आई और उसने घर में रखे तेजधार छुरे से नंदिनी की गर्दन काट दी। इसके बाद में आरोपी पूजा ने पैर रखकर बच्ची की गर्दन को तोड़ दिया। बेटी की चीख सुनकर सभी कमरे में पहुंचे। वहां पर नंदनी खून से लथपथ हालत में पड़ी हुई थी। इसके बाद पूजा घर से सभी को यह धमकी देकर भाग गई कि उसमें शक्ति आई है। जो भी उसके रास्ते में आएगा, उसको हटा दिया जाएगा।

महिला पर भूत प्रेत के साए की आशंका
महिला के परिजनों का कहना है कि, उस पर कुछ समय से भूत-प्रेत का साया है। आरोपी महिला हाल ही में अपने मायके से वापस लौटी थी। मंगलवार को पूजा की मां उसे व उसके पति जयकुमार को अपने साथ राजपुरा के कबूलपुर गांव में लेकर गई थी। दो दिन बाद उनका फोन आया था कि पूजा को भूत प्रेत की शिकायत है। इस पर वे शुक्रवार को उन्हें गांव में वापस ले आएं।

घर में नहीं थी कोई रंजिश
बच्ची का पिता बिजली निगम में प्राइवेट काम करता है। विजय की तीन बेटियां थी। उसके बाद जुड़वां बेटा-बेटी हुए। नंदनी उनकी सबसे छोटी बेटी थी।आरोपी महिला के भी एक बेटा व बेटी है। मृत बच्ची के पिता का कहना है कि परिवार में कभी कोई विवाद नहीं हुआ। सभी बच्चे आपस में सुलाह के साथ रहते थे।












Click it and Unblock the Notifications