Pradyuman Murder Case से जुड़ी ऑडियो क्लिप हुई वायरल, अशोक के मामा और आरोपी छात्र के रिश्तेदार ने की बातचीत

गुरुग्राम। Ryan International School के Pradyuman Murder Case को 2 महीने से ज्यादा का समय हो चुका है। हरियाणा पुलिस की जांच में जिस बस कंडक्टर अशोक कुमार को प्रद्मुम्न की हत्या का आरोपी माना गया, उसे आज गुरुग्राम की जिला अदालत ने संदेह का लाभ देते हुए जमानत दे दी। वहीं केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की जांच में Ryan School के ही कक्षा 11वीं के छात्र को आरोपी माना गया है। इतना ही नहीं संभावना इस बात की भी है कि CBI भी एक अन्य छात्र को इसी मामले में गिरफ्तार करेगी। इस दौरान सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें कथित तौर पर अशोक के मामा ओपी चोपड़ा और 11वीं के हत्यारोपी छात्र के रिश्तेदार ने बातचीत की है। इस ऑडियो के वायरल होने पर CBI की शक की सुई चोपड़ा की ओर घूम गई है। चोपड़ा ने एक निजी समाचार चैनल से बातचीत में यह माना है कि उसने बात की लेकिन उसे यह नहीं पता कि जिस शख्स से उसने बात की उसका संबंध इस मामले से था। चोपड़ा और 11वीं कक्षा के हत्यारोपी छात्र के रिश्तेदार के बीच की गई बातचीत के 3 ऑडियो वायरल हुए हैं।

जब अशोक के मामा ने कहा- मैं तुम्हें टेक्निक बताता हूं

जब अशोक के मामा ने कहा- मैं तुम्हें टेक्निक बताता हूं

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि प्रद्युम्न हत्याकांड से जुड़े इन तीन ऑडियो क्लिप्स में पहली क्लिप में अशोक के मामा ओपी चोपड़ा ने कहा है- मैं तुम्हें तरीका बताउंगा। मैंने तुम्हारा नंबर डिलीट कर दिया है, जो दुकान से लिया था। तुम यहां मत आना, जल्दीबाजी में मामला खराब हो सकता है। ये मामला तुम्हारे पक्ष में रहेगा, हम लोग इस मामले में नया मोड़ देंगे और सारा आरोप स्कूल पर डाल देंगे। ये स्कूल की ओर से किया है, जिसके जवाब में हत्यारोपी छात्र के रिश्तेदार ने कहा कि - जी ये स्कूल की ओर से ही किया गया है।

मैं तुम्हें बताउंगा कि वो कौन लोग हैं...

मैं तुम्हें बताउंगा कि वो कौन लोग हैं...

इसके बाद चोपड़ा ने कहा कि तुम ये नहीं जान सकते कि कैसे हुआ,जिसके जवाब में हत्यारोपी छात्र के रिश्तेदार ने कहा कि आप बताएं कि इस मामले से कैस निपटा जाए। जिस पर सही वक्त आने पर बताउंगा कि कब और क्या करना है. जल्दीबाजी मत करो। इसके बाद फिर हत्यारोपी छात्र के रिश्तेदार ने कहा कि आप बताएं मुझे कहां आना है? जिसके जवाब में चोपड़ा ने कहाकि मैं तुम्हें बताउंगा कि वो कौन लोग हैं जो तुम्हारी मदद कर सकते हैं। जिस पर हत्यारोपी छात्र के रिश्तेदार ने जवाब दिया कि आप मुझे कब कॉल करेंगे?

मेरे भांजे को इससे निकालना है

मेरे भांजे को इससे निकालना है

फिर चोपड़ा कहते हैं- मुझे पहले मेरे भांजे को इससे निकालना है। वकील साहब (हत्यारोपी छात्र के पिता) से कहिए कि वो परेशान ना हों, नहीं तो वो अपना बेटा खो देंगे। उम्मीद मत छोड़िए। मैं मदद करुंगा आपकी। ये मामला CBI का है, अगर ये स्थानीय पुलिस का मामला होता तो अब तक निपट चुका होता। CBI को जांच करने दीजिए। जिस पर फिर हत्यारोपी का छात्र कहता है कि क्या सबूत हैं हमारे पास? इसके बाद चोपड़ा ने कहा कि हां, हमारे पास पूरे सबूत हैं। मैं आपको बताउंगा कि स्कूल की क्या गलती है।

दूसरे वायरल ऑडियो में है ये सब

दूसरे वायरल ऑडियो में है ये सब

वहीं कथित तौर पर वायरल दूसरे ऑडियो क्लिप में चोपड़ा और हत्यारोपी छात्र के रिश्तेदार के बीच यह बातचीत हुई है। इसमें चोपड़ा ने पहले पूछा- तुम दुकान पर नहीं हो क्या? मैं ड्रावइर और माली से मिला। दोनों को टॉर्चर किया गया है। हमें कुछ करना होगा। जिस पर जवाब मिलता है कुछ तो करना होगा। इसके बाद चोपड़ा ने कहा कि दोनों (ड्राइवर और माली) ने मुझसे कहा कि आपका बच्चे कोई दोष नहीं है। प्रधानाचार्य दोषी है। उन्होंने इस मामले में बच्चे को फंसा दिया। आप शांत रहें।

CBI किसी को मारती नहीं है...

CBI किसी को मारती नहीं है...

इसके बाद हत्यारोपी छात्र के रिश्तेदार ने कहा कि हां हम शांत हैं, कुछ नहीं कर रहे हैं। फिर चोपड़ा ने कहा कि CBI किसी को मारती नहीं है। अशोक को भी मारा नहीं गया है। मीडिया हमारे पक्ष में है। अब मेरा ध्यान स्कूल के स्टाफ पर है। इस मामले को अलग-अलग चैनल में ले जाउंगा, CBI के खिलाफ मत जाओ। जिस पर हत्यारोपी के छात्र के रिश्तेदार ने कहा कि हां, अशोक जानता है कि सच क्या है। जिस पर चोपड़ा ने कहा कि उसे बाहर आने दो, वो 2-3 महीने में बाहर आ जाएगा। जिस पर हत्यारोपी छात्र के रिश्तेदार ने पूछा कि क्या तुम्हें उनकी ओर से पैसे मिले हैं? जिस पर चोपड़ा ने कहा कि नहीं ये सब गलत है।

 एक और लड़के का नाम सामने आएगा....

एक और लड़के का नाम सामने आएगा....

वहीं कथित ऑडियो क्लिप के तीसरे और आखिर हिस्से में चोपड़ा ने कहा है कि जल्दीबाजी मत करो, एक और लड़के का नाम सामने आएगा। इस मामले में स्कूल का रोल भी सामने आएगा। जिस पर हत्यारोपी छात्र के रिश्तेदार ने कहा- अच्छा जी हम कुछ नहीं कह रहे हैं। फिर चोपड़ा ने कहा भाई साहब (आरोपी स्टूडेंट के पिता) से कहिए वो शांत रहें।

अशोक कब बाहर आएगा?

अशोक कब बाहर आएगा?

जिस पर हत्यारोपी छात्र के रिश्तेदार ने पूछा कि अशोक कब बाहर आएगा, जिस पर चोपड़ा ने कहा कि उसे बाहर आने दो फिर मैं तुम्हारे साइड हो जाउंगा। जिस पर हत्यारोपी छात्र के रिश्तेदार ने पूछा कि दूसरा लड़का कौन है? हम कब मिल सकते हैं। सारी बातें फोन पर तो नहीं कर सकते। जिस पर चोपड़ा ने कहा कि नहीं-नहीं मुझसे मिलने की जरूरत नहीं है। मैं पत्रकारों से घिरा हुआ हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+