सुनिए AUDIO: शख्‍स ने फोन कर सांसद वरुण गांधी से मांगी मदद, जवाब मिला- मैं आपके बाप का नौकर नहीं

लखनऊ। यूपी के पीलीभीत से बीजेपी के सांसद वरुण गांधी का एक ऑडियो वायरल हो रहा है जिसे लेकर वो आलोचकों के निशाने पर आ गए हैं। इस ऑडियो क्‍लिप में सुना जा सकता है कि उनसे मदद मांग रहे एक शख्‍स से वो कह रहे हैं 'मैं आपके बाप का नौकर नहीं हूं'। दरअसल हुआ था ये कि एक व्‍यक्ति ने कथित तौर पर सांसद वरुण गांधी को फोन किया। उसने कहा कि वो पीलीभीत से बोल रहा है और उसे उनकी मदद चाहिए।

Recommended Video

    सुनिए AUDIO: शख्‍स ने फोन कर सांसद वरुण गांधी से मांगी मदद, जवाब मिला- मैं आपके बाप का नौकर नहीं
    सुनिए AUDIO: शख्‍स ने फोन कर सांसद वरुण गांधी से मांगी मदद, जवाब मिला- मैं आपके बाप का नौकर नहीं

    लेकिन देर रात फोन करने पर वरुण गांधी नाराज हो गए और उन्‍होंने कहा 'मैं आपके बाप का नौकर नहीं हूं'। आगे की बात करने से पहले आपको बता दें कि मीडिया रिपोर्र्ट्स में ऐसे दावे किए जा रहे हैं वो वरुण गांधी की आवाज है लेकिन वनइंडिया इस बात की पुष्टि नहीं करता है। ऑडियो में कथित वरुण गांधी ने कहा अगर कोई काम है तो हमें सुबह फोन कीजिए। ऑडियो में सुना जा सकता है कि वरुण गांधी ने कहा- अगर आपको 12 बजे काम है तो आई एम सॉरी मैं 12 बजे या 10 बजे रात को बात नहीं कर सकता। आप शरीफ आदमी की तरह दिन में फोन कीजिए।'

    ये है उस ऑडियो के अंश

    युवक: हेलो
    वरुण गांधी-जी
    युवक: नमस्ते भईया
    वरुण गांधी-नमस्ते।
    युवक: भईया सर्वेश बोल रहा हूं।
    वरुण गांधी: कहां से?
    युवक: पीलीभीत से।
    वरुण गांधी: बोलिए...
    युवक: भईया हमारी दुकान है ना
    वरुण गांधी: भईया रात में 9:30 बजे फोन करने का समय नहीं होता, अगर आपने बात करना है तो सुबह बात कर लेना।
    युवक: भईया अभी काम था इसलिए मैंने कर दिया।
    वरुण गांधी: जी, मैं आपके बाप का नौकर नहीं हूं कि 10 बजे रात को आपसे बात करूं...? अगर आपको 12 बजे रात को काम है तो सॉरी मैं रात को बात नहीं कर सकता। शरीफ आदमी की तरह आप दिन में बात करिए।

    आप भी सुनिए वो ऑडियो

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+