Indian Railway: हावड़ा अमृतसर एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें रद्द, देखें पूरी List
नई दिल्ली, 21 दिसंबर। अगर ट्रेन से यात्रा करने का मन बना रहे हैं तो ये खबर आपके मतलब की है क्योंकि तकनीकी खराबी के चलते कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है। उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल के अंतर्गत परिचालित होने वाली कई ट्रेनों को रद्द किया गया है। Live Hindustan की खबर के मुताबिक कुछ ट्रेनों का आंशिक रूप से कैंसिल किया गया है, जो ट्रेनें रद्द की गई हैं वो आज पटना समेत पूर्व मध्य रेल के स्टेशनों पर पहुंचने वाली थी। इंडियन रेलवे ने इसकी लिस्ट जारी की है।

पूरी तरह रद्द ये ट्रेनें
- 14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस दिनांक 20.12.2021 को अमृतसर से प्रस्थान नहीं करेगी।
- 13006 अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस दिनांक 20.12.2021 को अमृतसर से प्रस्थान नहीं करेगी।
- 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस दिनांक 20.12.2021 को अमृतसर से प्रस्थान नहीं करेगी।
- 13152 जम्मू तवी-कोलकाता एक्सप्रेस 20.12.2021 को जम्मूतवी से प्रस्थान नहीं करेगी।
- 12332 जम्मू तवी-हावड़ा एक्सप्रेस 20.12.2021 को जम्मू तवी से प्रस्थान नहीं करेगी।
- 14620 फिरोजपुर छावनी-अगरतला एक्सप्रेस दिनांक 20.12.2021 को फिरोजपुर छावनी से प्रस्थान नहीं करेगी।

आंशिक रूप से रद्द की गई ट्रेनें
- 15531 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस 19.12.2021 को सहरसा से चलने वाली ट्रेन को जालंधर सिटी से आंशिक रूप से रद्द किया गया।
- 15532 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस 20.12.2021 को अमृतसर से चलने वाली ट्रेन को जालंधर सिटी से आंशिक रूप से रद्द किया गया।
- 04651 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस 19.12.2021 को जयनगर से चलने वाली ट्रेन को आंशिक रूप से लुधियाना से रद्द किया गया।
- 13307 धनबाद-फिरोजपुर छावनी एक्सप्रेस दिनांक 19.12.2021 को धनबाद से चलने वाली ट्रेन को आंशिक रूप से लुधियाना से रद्द किया गया।
- 13308 फिरोजपुर छावनी-धनबाद एक्सप्रेस दिनांक 20.12.2021 को फिरोजपुर छावनी सेवाली ट्रेन को आंशिक रूप से लुधियाना से रद्द किया गया।

घर से निकलने से पहले चेक करें लिस्ट
- 12203 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस 19.12.2021 को सहरसा से वाली ट्रेन को आंशिक रूप से दिल्ली से रद्द किया गया।
- 14649 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस 19.12.2021 को जयनगर से चलने वाली ट्रेन को आंशिक रूप से लुधियाना से रद्द किया गया।
- 14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस 22.12.2021 को अमृतसर से चलने वाली ट्रेन को अंबाला से रद्द किया गया।
- 12317 कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस 19.12.2021 को कोलकाता से निकलने वाली ट्रेन को अंबाला से रद्द किया गया।

कैसे करें टिकट कैंसिल
- अगर आपने इन ट्रेनों के टिकट कैंसिल कराने हैं तो निम्नलिखित स्टेप फॉलो करें...
- https://www.operations.irctc.co.in/ctcan/SystemTktCanLogin.jsf पर क्लिक करें।
- फिर मांगी गई जानकारी जैसे PNR No., ट्रेन नंबर सब वहां भर दीजिए फिर सबमिट का बटन दबाएं।
- सबमिट करने के बाद यूज़र के उस फोन नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसे इनसर्ट करें।
- इसके बाद स्क्रीन पर PNR का ब्यौरा नजर आएगा, जिसके नीचे कैंसिल का विकल्प होगा। उसे सबमिट कर दें। टिकट कैंसिल हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications