बांग्लादेश में आतंकी हमले के बाद कोलकाता, असम में हाई अलर्ट
नई दिल्ली। बांग्लादेश में ईदगाह के पास बम धमाके की खबर के बाद भारत में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। गृह मंत्रालय के अधिकारी ने वनइंडिया से खास बातचीत में कहा, कि कोलकाता और असम में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद ढाका से 70 किलोमीटर दूर ईदगाह पर बम फेंके जाने के बाद आतंकवादियों का स्कूल में छिप जाना छोटी वारदात नहीं है। परिस्थितियां बेहद नाजुक बनी हुई हैं। केवल बांग्लादेश में ही नहीं, भारत के पूर्वी हिस्से में आतंकी किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं।
उधर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजीजू ने कहा कि सुरक्षा कारणों से व्यवस्था की ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा सकती है। लेकिन हां मंत्रालय पड़ोसी देश में चल रही हर एक हरकत पर पैनी नजर बनाये हुए है।












Click it and Unblock the Notifications