मुंबई: ATS की छापेमारी में व्यक्ति के घर पर मिला संदिग्ध सामान
Recommended Video

Mumbai में सनातन धर्म से जुड़े शख्स के घर ATS का छापा, मिला बम बनाने का सामान । वनइंडिया हिंदी
मुंबई। एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड ने गुरुवार देर रात मुंबई स्थिात नाला सोपारा इलाके में वैभव राउत नाम के व्यक्ति के घर पर छापेमारी की है। छापेमारी के दौरान एसआईटी ने कुछ संदिग्ध वस्तुएं घर और पास की दुकान से बरामद की है। जिसके बाद पुलिस ने वैभव राउत को हिरासत में ले लिया है। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो सका है कि एटीएस ने वैभव के घर से क्या बरामद किया है। लेकिन देर रात तक चली छापेमारी के बाद सुबह तक एटीएस की टीम मौके पर मौजूद रही और लगातार छापेमारी चलती रही।

वैभव की गिरफ्तारी केक बाद उनके वकील संजीव पुनलेकर ने कहा कि एटीएस ने गिरफ्तारी के बारे में हमे जानकारी नहीं दी है। समझ नहीं आता है कि इस देश और महाराष्ट्र में कौन से कानून को माना जाता है। हम इस मामले में कानूनी रास्ता अपनाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications