आतिशी ने फिर की गौतम गंभीर की शिकायत, बिना डिटेल पर्चे बांटने का आरोप

नई दिल्ली- पूर्वी दिल्ली से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी आतिशी मार्लेना ने बीजेपी उम्मीदवार गौतम गंभीर के खिलाफ मॉडल कोड के उल्लंघन की एक और शिकायत दर्ज कराई है। इस बार मामला बिना डिटेल पर्चे बांटने का है। गौरतलब है कि इससे पहले भी आम आदमी पार्टी क्रिकेटर से नेता बने बीजेपी प्रत्याशी के खिलाफ कई गंभीर शिकायतें दर्ज करा चुकी है।

पूर्वी दिल्ली के रिटर्निंग ऑफिसर से शिकायत

पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर को लिखी शिकायत में आम आदमी पार्टी नेता और इलाके से पार्टी उम्मीदवार आतिशी मार्लेना ने कहा है कि, 'क्रिकेटर और बीजेपी उम्मीदवार गौतम गंभीर की ओर से मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन का सिलसिला जारी है और अब उन्होंने बिना डिटेल वाले पर्चे बांटे हैं, जिसपर प्रिंटर का नाम एवं संख्या दर्ज नहीं है।' गौरतलब है कि इससे पहले मार्लेना ने दावा किया था कि गौतम गंभीर का नाम दिल्ली के राजेंद्र नगर और करोलबाग दोनों विधानसभा की मतदाता सूची में दर्ज है। इस आधार पर उन्होंने वोटरों से कहा था कि आज न कल गंभीर की उम्मीदवारी रद्द होनी ही है, इसलिए उन्हें वोट देकर अपना मत व्यर्थ न करें। इसके अलावा उन्होंने गंभीर के खिलाफ तीस हजारी कोर्ट में एक क्रिमिनल कम्पेलेंट भी दर्ज करा रखी है। वैसे अपने नामांकन में गंभीर ने अपना नाम राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र में दर्ज बताया है।

गंभीर का मार्लेना पर पलटवार

दो वोटर लिस्ट में नाम होने के मार्लेना के आरोपों पर पलटवार करते हुए गंभीर ने जवाब दिया कि 'आप' (AAP) की शिक्षाविद बिना किसी विजन के 'निगेटिव राजनीति' कर रही हैं और इस मामले पर चुनाव आयोग को फैसला करना है। गंभीर ने मार्लेना के बारे में ये भी कहा कि आपने 4.5 वर्षों तक काम नहीं किया है, इसलिए इस तरह के आरोप लगा रही हैं।

बिना इजाजत रैली निकालने पर आयोग भी 'गंभीर'

बिना इजाजत रैली निकालने पर आयोग भी 'गंभीर'

उधर गंभीर के खिलाफ बिना इजाजत रैली निकालने का भी आरोप है, जिसमें चुनाव आयोग ने पूर्वी दिल्ली के रिटर्निंग ऑफिसर को दिल्ली पुलिस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने का भी निर्देश दिया था। पूर्वी दिल्ली में इस बार त्रिकोणीय मुकाबले की संभावना दिख रही है। इस में आम आदमी पार्टी की आतिशी मार्लेना महीनों से मैदान में हैं, तो उनके खिलाफ बीजेपी ने वर्ल्ड क्लास क्रिकेटर गौतम गंभीर को टिकट दिया है, जबकि कांग्रेस ने अपने एक पूर्व मंत्री अरविंदर सिंह लवली पर भरोसा किया है। दिल्ली में 12 मई को मतदान होना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+