अथिया ने बॉयफ्रेंड केएल राहुल को किया बर्थ डे विश, पिता सुनील शेट्टी ने देखी पोस्ट और फिर...
नई दिल्ली, अप्रैल 18: पिछले साल कोरोना महामारी की वजह से आईपीएल की डेट आगे बढ़ानी पड़ी थी, लेकिन इस बार पूरा शेड्यूल तय वक्त पर हो रहा है। जिसमें केएल राहुल छाए हुए हैं। इस बीच आज वो अपना 29वां जन्मदिन मना रहे हैं। फैन्स के साथ उनकी गर्लफ्रेंड ने भी उनके लिए एक खास फोटो पोस्ट की। साथ ही उन्हें बधाई दी।

मिरर सेल्फी की पोस्ट
केएल राहुल की गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर एक मिरर सेल्फी पोस्ट की है। जिसमें वो राहुल के साथ हैं। इस फोटो में आप देख सकते हैं कि अथिया ने फनी फेस बनाया, जबकि राहुल विक्टरी साइन दिखा रहे। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि ग्रेटफुल फॉर यू, हैप्पी बर्थ डे। इसके बाद ये फोटो तेजी से वायरल हुई, जिस पर एक घंटे के अंदर ही दो लाख से ज्यादा लाइक्स आ गए। फोटो पर कमेंट करके कई बड़ी हस्तियों ने भी राहुल को बर्थडे विश किया है।

सुनील शेट्टी की बेटी हैं अथिया
आपको बता दें कि अथिया बॉलीवुड के फेमस एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी हैं। सुनील ने भी ये पोस्ट देखी और उस पर लिखा "Truly"। इसके साथ ही उन्होंने दिल बनाया। अथिया की फोटो के साथ सुनील शेट्टी के इस कमेंट को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं। सुनील के अलावा हार्दिक पांड्या, सीमा खान समेत कई हस्तियों ने केएल राहुल को जन्मदिन की बधाई दी।

कई मौकों पर देखे गए साथ
खबरों की मानें तो राहुल अथिया को लंबे वक्त से डेट कर रहे हैं। कई मौकों पर दोनों को साथ में देखा गया और वो सोशल मीडिया पर एक दूसरे की तस्वीर पर कमेंट भी करते रहते हैं। वहीं अथिया की मां माना और पिता को भी राहुल पसंद हैं। एक इंटरव्यू के दौरान सुनील शेट्टी ने कहा था कि उनकी बेटी जिस भी लड़की को पसंद करेगी, उसके साथ वो रिश्ता तय कर देंगे।












Click it and Unblock the Notifications