कांग्रेस की वेबसाइट पर भाजपा के वाजपेई हुए 'अटल'

इसी के साथ कांग्रेस की वेबसाइट पर मोदी पर निशाना साधते हुए लिखा गया है कि कोई व्यक्ित पार्टी से बडा कैसे हो सकता है। बाजपेई के बारे में कई दिलचस्प बातों का उल्लेख किया गया है। उनके भाषण, कविताओं व बेहतरीन रणनैतिक समझ पर जोर देते हुए वेबसाइट पर बाजपेई के कसीदे पढ़े गए हैं।लगभग 2000 शब्दों में लिखी इस बाजपेई-गाथा को राजनैतिक जानकार कांग्रेस का नया स्टंट बता रहे हैं।
यह भी पढ़ें - पिता-पुत्र को बीजेपी ने किया अलविदा
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भले ही बाजपेई उनके विरोधी दल में आते हों, पर उनका व्यक्ितत्व राजनीत से कहीं बढ़कर है। कांग्रेस नेता अक्सर कहते आए हैं कि बीजेपी में बूढ़े शेरों को दरकिनार कर दिया जाता है। इसी कड़ी में आइएनसी डॉट इन वेबसाइट पर बाजपेई के राजधर्म वाले बयान की तस्वीर के साथ उनकी प्रमुख बातों का जिक्र यहां किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications