89वें जन्मदिन की इस तस्वीर में दिखे थे अटल बिहारी वाजपेयी
नई दिल्ली। पिछले 9 सप्ताह से एम्स में भर्ती अटल बिहारी वाजपेयी का गुरुवार को 93 वर्ष की आयु में शाम पांच बजे निधन हो गया। अटल बिहारी वाजपेयी लंबे समय से सार्वजनिक जीवन से दूर थे। वाजपेयी की फोटो कभी कभार ही मीडिया में आती थी। एक ऐसी ही फोटो उनके 89वें जन्मदिन पर तत्कालीन पार्टी अध्यक्ष और गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इस फोटों नें अटल बिहारी के साथ राजनाथ सिंह और स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन खड़े दिख रहे थे।

इस फोटो में वाजपेयी एक कुर्सी में बैठे हुए हैं और उनकी दाहिनी ओर मोदी सरकार में हेल्थ मिनिस्टर डॉ हर्षवर्धन उन्हें बीजेपी का झंडा सौंपते हुए दिख रहे हैं। उनके बाई ओर राजनाथ सिंह खड़े हैं। सफेद कुर्ते और काले रंग का स्वेटर भी पहने अटल बिहारी वाजपेयी झंडा पकडे हुए हुए हंस रहे हैं। हालांकि राजनाथ सिंह द्वारा शेयर की गई फोटो पुरानी थी।
राजनाथ सिंह ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा था कि, हम अपने प्यारे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी जन्मदिन पर बधाई देते हैं। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं। गांधी नेहरु युग के अंतिम सर्वमान्य नेता माने जाने वाले अटल बिहारी वाजेपेयी का जन्म मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 25 दिसंबर 1924 हुआ था।
देश के 10वें प्रधानमंत्री के तौर पर चुने गए अटल बिहारी वाजेपयी का पहला कार्यकाल काफी छोटा रहा था। बहुमत साबित ना कर पाने के कारण उनकी सरकार 13 दिनों के अंदर ही गिर गई। इसके बाद उन्होंने दूसरी बार सरकार बनाई जो लगभग तेरह महीने तक ही चल सकी। 1998 में उन्होंने तीसरी बार सरकार बनाई जिसने पांच साल कार्यकाल पूरा किया। भाषणों के लिए मशहूर अटल को तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने भी कहा था कि वह एक दिन देश के प्रधानमंत्री जरूर बनेंगे।












Click it and Unblock the Notifications