रथयात्रा के ऐलान पर तो वाजपेयी ने आडवाणी को दो शब्दों में कही थी ये बड़ी बात
आडवाणी की रथयात्रा पर वाजपेयी ने दो शब्दों में कही थी बड़ी बात
नई दिल्ली। भारत की राजनीति में अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी की जोड़ी काफी अहम रही है। दोनों ने ना सिर्फ भाजपा को खड़ा किया बल्कि कई बड़े फैसे भी किए। लालकृष्ण आडवाणी की राथयात्रा ने राजनीति को बदल दिया था। आडवाणी जब यात्रा पर निकले तो वाजपेयी ने इशारे में बड़ी बात कही थी। वाजपेयी ने कहा था आप अयोध्या जा रहे हैं, लंका नहीं।

आडवाणी ने किया था रथयात्रा का ऐलान
आडवाणी ने 25 सितंबर 1990 को रथयात्रा पर निकलने का ऐलान किया। ये रथयात्रा गुजरात के सोमनाथ मंदिर से निकलकर उत्तर प्रदेश के अयोध्या आनी थी। 25 सिंतबर को जब आडवाणी ने इसको लेकर ऐलान किया तो वाजपेयी ने भी इशारे में उन्हें बड़ी बात कह दी। अपने अंदाज में वाजपेयी ने आडवाणी से कहा, ध्यान रखिएगा, आप अयोध्या जा रहे हैं लंका नहीं।

वाजपेयी के निधन पर ये बोले आडवाणी
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर उनके पुराने सहयोगी लालकृष्ण अडवाणी ने कहा है कि मैंने 65 साल से अपने दोस्त रहे शख्स को को दिया है। आडवाणी ने कहा कि मैं उन्हें कभी नहीं भूल पाऊंगा। हम 65 साल से मित्र थे। उनका दुनिया से चले जाना मेरे लिए व्यक्तिगत नुकसान है। मैं उन्हें बहुत याद करूंगा। आडवाणी ने कहा कि इस घड़ी में दुख व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं।

वाजेपयी ने गुरुवार शाम को ली अंतिम सांस
गुरुवार शाम ली अंतिम सांस पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का गुरुवार को एम्स में निधन हो गया। लंबे समय से बीमार चल रहे वाजपेयी ने 93 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। एम्स में भर्ती वाजपेयी की हालत गंभीर बनी हुई थी और वो वेंटिलेटर पर थे। पांच दशक से ज्यादा वक्त तक भारतीय राजनीति में एक अहम चेहरा रहे वाजपेयी ने गुरुवार शाम 5 बजकर 5 मिनट पर आखिरी सांस ली। वाजपेयी को गुर्दा (किडनी) नली में संक्रमण, छाती में जकड़न, मूत्रनली में संक्रमण आदि के बाद 11 जून को एम्स में भर्ती कराया गया था।












Click it and Unblock the Notifications