VIDEO: पिता दे रहे थे पहाड़ पर चढ़ने की ट्रेनिंग, 7वीं मंजिल से गिरकर बेटी की मौत
जयपुर। जयपुर के एक गर्ल्स कॉलेज में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। कॉलेज में ट्रेनिंग के दौरान एक छात्रा की कॉलेज के 7वीं मंजिल से गिरने की वजह से मौत हो गई। कॉलेज में पहाड़ पर चढ़ने की ट्रेनिंग दी जा रही थी, लेकिन ट्रेनिंग के दौरान खौफनाक हादसा हो गया। ट्रेनिंग ले रही छात्रा कॉलेज की बिल्डिंग की सातवीं मंजिल से अचानक जमीन पर गिरी जिससे उसकी मौत हो गई।

सबसे हैरानी वाली ये थी कि जिस छात्रा की मौत हुई उसके पिता ही इस कैंप के ट्रेनर थे। हादसा सुरक्षा की अनदेखी की वजह से हुई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जयपुर के आईसीजी गर्ल्स कॉलेज की एमसीए सैकेंड ईयर की छात्रा अदिति सांघी की इस हादसे में मौत हो गई।
हादसे के वीडियो में देखा जा सकता है कि छात्रा कॉलेज बिल्डिंग की 7वीं मंजिल से गोता खाते हुए नीचे गिरने लगी। उसने रस्सी पकड़ने की कोशिश भी की लेकिन नाकाम हुई जमीन पर जा गिरी, जिसके बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई। अदिति के पिता सुनील खुद इस कैंप के ट्रेनर थे, लेकिन वो अपनी बेटी को नहीं बचा सके।












Click it and Unblock the Notifications