अरुणाचल प्रदेश: ईटानगर में भारी बारिश के कारण भूस्खलन, 5 की मौत

ईटानगर। पूर्वोत्तर के कई राज्यों में कुदरत का कहर जारी है। अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में शनिवार को हुआ भारी बारिश के चलते हुए भूस्खलन में 5 लोगों की मौत हो गई। घटना ईटानगर दोनी कॉलोनी इलाके की बताई जा रही है। जहां शनिवार सुबह अचानक बारिश के बाद जमीन धंस गई। जिसकी चपेट में पांच लोग आ गए। मारे गए भी लोग मजदूर थे। हादसे के बाद NDRF की टीम को राहत और बचाव कार्य के लिए बुलाया गया। टीम ने सभी पांच लोगों के शव को बरामद कर लिया है।

Arunachal Pradesh

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, घटना सुबह के 6 बजे के आसपास की बताई जा रही है। जब सभी मजदूर गहरी नींद में सोए हुए थे। सभी मजदूर एक टेम्परेरी शेड में सो रहे थे। अचानक हुए भूस्खलन से वह इसकी चपेट में आ गए।

जिन पांच लोगों की इस हादसे में जान गई है उनका नाम पप्पु कटिया (20), पप्पु गरेल (21), कान्हा केनवर (40), बब्लू तेलंगा (19), और जीतन तेलंगा (19) हैं। ये सभी असम के रहने वाले हैं। एक निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहे थे।

इस हादसे को लेकर एक स्थानीय नेता ने कहा कि हमने सरकार को बताया था कि यहां की जमीन रेतीली है, जो ऐसी स्थितियों में खतरनाक साबित हो सकती है। लेकिन सरकार ने उनकी बात नहीं सुनी। जिसके परिणाम स्वरुप ये हादसा हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+