ट्रेन से कटकर 5 लोगों की मौत, 2 की हालत गंभीर, इलाके में पसरा मातम
हापुड़। यूपी के जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली इलाके के सद्दीकपुरा के पास गांधी फाटक पर उस वक्त मातम छा गया जब ट्रेन से काटकर 5 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई जबकि 2 लोग गंभीर घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजे दिया है।

इस घटना में मृतकों के नाम राहुल, आकाश, आरीफ, सलीम, समीर बताये जा रहे है और 2 घायलों में से एक और युवक की मौत भी हो गई है, वही इस घटना से इलाके में मातम पसरा गया है। नगर के मोहल्ला सद्दीकपुरा निवासी समीर, सलीम व आरीफ और सर्वोदय नगर निवासी विजय व आकाश पुताई का काम करते हैं।
रात करीब पौने नौ बजे कस्बे के गांधी फाटक के पास सभी युवक पटरियों पर टहल रहे थे इसी दौरान दिल्ली-मुरादाबाद रेलवे ट्रैक पर दिल्ली की ओर से एक तेज रफ्तार इंजन आया इस दौरान सातों युवक इंजन की चपेट में आ गए। मौके पर एकत्र हुए स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।












Click it and Unblock the Notifications