आखिर संसद में रेखा ने दिए दर्शन
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला) शायद ये पहला मौका है कि रेखा ने दो बार संसद को अनुग्रहित किया। वे बुधवार को भी संसद भवन में दिखी। वह आज भी कुछ देर के लिए वहां पर आई।
संसद में जिन लोगों ने रेखा को देखा वे बता रहेहैं कि वह बेहद खूबसूरत लग रही थी। हालांकि पिछले दो दिनों से दिल्ली पर मौसम मेहरबान है, सूरज देवता आग नहीं उगल रहे, इसके बावजूद उन्होंने मोटा काला चश्मा पहन रखा था।
2012 से राज्य सभा में
रेखा राज्यसभा की नामित सदस्य हैं। वे लंबे समय के बाद संसद भवन में दिखीं। रेखा अप्रैल, 2012 में राज्य सभा के लिए नामित हुईं थीं। सूत्रों ने बताया कि रेखा कभी-कभार ही संसद में सत्र के दौरान मौजूद रहती हैं।
कहां हैं सचिन
हालांकि रेखा तो दिख गईं संसद में पर भारत रत्न सचिन तेंदुलकर इस मानसून सत्र में एक बार भी नहीं दिखे। वे बजट सत्र के दौरान भी संसद में नहीं पहुंचे। उऩ्हें जून, 2012 में राज्य सभा के लिए नामित किया गया था। बहरहाल, तेंदुलकर और रेखा का संसद को लेकर रुख खासा ठंडा हैं।













Click it and Unblock the Notifications