अपनी ही शादी में दुल्हन ने तोड़ी सारी हदें, इतनी ज्यादा शराब पी कि सोफे पर तीन घंटे तक...

इस दुल्हन ने अपनी शादी में इतनी ज्यादा शराब पी ली कि उसे होश ही नहीं रहा और पार्टी में ही एक सोफे पर...

नई दिल्ली, 2 सितंबर: अपनी खुद की शादी हर किसी के लिए खास होती है और इसे यादगार बनाने के लिए लोग तरह-तरह के इंतजाम भी करते हैं। कहीं दूल्हे की एंट्री शाही अंदाज में होती है, तो कहीं दुल्हन उड़नखटोले में बैठकर मंडप तक पहुंचती है। साथ ही दूल्हा और दुल्हन इस बात का भी ख्याल रखते हैं कि भूल से भी कहीं ऐसी कोई चूक ना हो जाए, जिसकी वजह से शादी की पार्टी का मजा किरकिरा हो। लेकिन, एक दुल्हन ने अपनी ही शादी में कुछ ऐसा कर दिया कि दूल्हे से लेकर मेहमान तक हैरान रह गए। दरअसल इस दुल्हन ने अपनी शादी में इतनी ज्यादा शराब पी ली कि उसे होश ही नहीं रहा और वो पार्टी में ही एक सोफे पर सो गई।

'दुल्हन को देखकर एहसास हो गया कि उसने...'

'दुल्हन को देखकर एहसास हो गया कि उसने...'

'मिरर' की खबर के मुताबिक, शादी की रिसेप्शन पार्टी में शामिल हुए एक मेहमान ने दुल्हन के इस कारनामे की पूरी कहानी सोशल साइट रेडिट पर पोस्ट की है। रेडिट पोस्ट में इस शख्स ने बताया, 'कुछ दिन पहले मैं एक शादी में अपनी पत्नी के साथ शामिल हुआ। शाम को करीब 6 बजे रिसेप्शन पार्टी शुरू हुई और जैसे ही दूल्हे और दुल्हन ने एंट्री की, तो सबने देखा कि दुल्हन चलते हुए लड़खड़ा रही है। वहां मौजदू सभी मेहमानों को एहसास हो गया कि दुल्हन ने बहुत ज्यादा शराब पी हुई है।'

'2 घंटे बाद ही दुल्हन सोफे पर गिर गई'

'2 घंटे बाद ही दुल्हन सोफे पर गिर गई'

शख्स ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'कुछ देर तक तो फिर भी सब ठीक रहा, लेकिन करीब 2 घंटे बाद ही दुल्हन सोफे पर गिर गई और वहीं सो गई। दुल्हन को अचानक सोफे पर गिरा देख, सभी लोग वहां पहुंचे और उठाने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं उठी। इसके बाद जब रात के करीब 11 बजे पार्टी खत्म होने को आई, तब जाकर दुल्हन की आंख खुली। मतलब ये कि, वो दुल्हन अपनी ही शादी के रिसेप्शन की पूरी पार्टी लगभग गंवा चुकी थी।'

'होश में आने पर दुल्हन को कार तक लेकर गए तो रास्ते में ही...'

'होश में आने पर दुल्हन को कार तक लेकर गए तो रास्ते में ही...'

रेडिट पोस्ट में शख्स ने आगे बताया, 'हम पूरी पार्टी में इसी बात को सोचकर हैरान थे कि आखिर केक काटने सहित बाकी रस्में इतनी जल्दी-जल्दी क्यों हो रही हैं। लेकिन, जब दुल्हन नशे में धुत होकर सोफे पर सो गई, तब जाकर हमें सारा माजरा समझ आया। 11 बजे जब दुल्हन को होश आया, तो उसकी कुछ दोस्त उसे पकड़कर कार में बिठाने ले गईं, लेकिन रास्त में ही उसने उल्टी कर दी। वहां मौजूद हर शख्स ये देखकर हैरान था कि खूबसूरत सफेद रंग की ड्रेस पहने एक दुल्हन अपनी ही शादी में शराब पीकर उल्टी कर रही है।'

'सबसे ज्यादा तरस उस दूल्हे पर आ रहा था'

'सबसे ज्यादा तरस उस दूल्हे पर आ रहा था'

इस अजीबोगरीब शादी के गवाह बने इस शख्स ने आगे कहा, 'मुझे सबसे ज्यादा तरस उस दूल्हे पर आ रहा था, जिसने अपनी दुल्हन की वजह से रिसेप्शन की पूरी पार्टी मेहमानों से बातचीत करने में ही बिता दी। वो कभी एक मेहमान के पास जाता था, तो कभी दूसरे मेहमान के पास। दूल्हा अपनी रिसेप्शन पार्टी में ना कोई मस्ती कर पाया और ना ही दुल्हन के साथ डांस। उम्मीद है इस कांड के बाद दुल्हन को कोई सबक मिलेगा।'

स्टोरी पर लोगों ने क्या क्या कमेंट किए?

स्टोरी पर लोगों ने क्या क्या कमेंट किए?

वहीं, शख्स की इस रेडिट पोस्ट पर यूजर्स ने कमेंट कर दुल्हन को लेकर अपनी सहानुभूति जताई है। एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'ऐसी ही कोई स्टोरी ना बने, इसीलिए मैं अक्सर अपनी दुल्हन दोस्तों को सलाह देता हूं कि अपनी शादी वाले कुछ खाना जरूर खा लें। या तो शादी में जो खाना बन रहा है, वही मंगा लें या फिर बाहर से कुछ ऑर्डर कर दें, ताकि इतनी ज्यादा ना चढ़े।'

'दुल्हन की एक तस्वीर भी रिसेप्शन की एलबम में नहीं होगी'

'दुल्हन की एक तस्वीर भी रिसेप्शन की एलबम में नहीं होगी'

पोस्ट पर एक और यूजर ने कमेंट किया, 'मैं जानती हूं कि घबराहट को दूर करने और मेहमानों से आसानी से खुलकर मिलने के लिए थोड़ी बहुत शराब पीने में कोई दिक्कत नहीं, लेकिन हर किसी को अपनी लिमिट पता होनी चाहिए। इस रिसेप्शन के लिए दूल्हे का सारा पैसा, सारी प्लानिंग खराब हो गई। यहां तक कि दुल्हन की एक तस्वीर भी रिसेप्शन की एलबम में नहीं होगी।'

'लगता है कि दुल्हन ने गलती से इतनी ज्यादा शराब...'

'लगता है कि दुल्हन ने गलती से इतनी ज्यादा शराब...'

एक तीसरे यूजर ने शख्स की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'लगता है कि दुल्हन ने गलती से इतनी ज्यादा शराब पी ली थी और उसे अंदाजा नहीं था कि क्या हो सकता है। दिनभर दुल्हन को शाम का इंतजार रहा होगा कि कैसे वो अपनी शादी का रिसेप्शन एंजॉय करेगी, लेकिन ज्यादा पीने की वजह से वो अपना कंट्रोल खो बैठी। हो सकता है कि उसने खाना ना खाया हो, या फिर बहुत ज्यादा तनाव में हो। मुझे उसके लिए सोचकर बुरा लग रहा है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+