Pics: आकाश अंबानी और श्वलोका की पार्टी में पहुंचे दिग्गज लेकिन महफिल लूट ले गईं बेबी आराध्या...

Recommended Video

    Aaradhya Bachchan & Aishwarya Rai attends Akash Ambani-Shloka Mehta's party | वनइंडिया हिंदी

    मुंबई। देश के मशहूर कारोबारी मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की सगाई श्वलोका मेहता से गोवा में 24 मार्च को हुई , जिसके बाद अंबानी परिवार ने एक ग्रैंड फंक्शन मुंबई में सोमवार रात को रखा जिसमें फिल्म जगत, खेल, और कारोबार की मशहूर हस्तियां शामिल हुईं। जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर इस वक्त आकर्षण का केंद्र बनी हैं।

     बेटी आराध्या के साथ आईं ऐश्वर्या राय

    बेटी आराध्या के साथ आईं ऐश्वर्या राय

    शाहरुख खान, करण जौहर, हरभजन सिंह , जहीर खान और ऐश्वर्या राय जैसे सितारों से सजी महफिल में सबका ध्यान अपनी ओर खींचा बेबी आराध्या ने। जो कि अपनी मम्मी ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ पार्टी में पहुंची थीं। पिंक कलर की प्यारी सी फ्राक में सजी आराध्या किसी डॉल से कम नहीं लग रही थी।

    यह भी पढ़ें: आखिर क्यों कपिल शर्मा ने किया ये इमोशनल Tweet?

    आकाश अंबानी-श्लोका मेहता

    आकाश अंबानी-श्लोका मेहता

    ऐसी खबरें हैं कि इस साल के अंत में आकाश अंबानी मशहूर हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता से विवाह के बंधन में बंध जाएंगे, शादी भी दोनों की मुंबई में ही होगी।

    श्लोका हीरा कारोबारी रसेल मेहता की सबसे छोटी बेटी

    श्लोका हीरा कारोबारी रसेल मेहता की सबसे छोटी बेटी

    आपको बता दें कि रसेल मेहता देश की बड़ी हीरा कंपनियों में से एक रोजी ब्ल्यू इंडिया के प्रबंध निदेशक हैं। श्लोका हीरा कारोबारी रसेल मेहता की सबसे छोटी बेटी हैं।

    यह भी पढ़ें: Forbes की एशिया अंडर 30 सूची में अनुष्का शर्मा

    श्लोका कनेक्टफॉर संस्था की सह संस्थापक

    श्लोका कनेक्टफॉर संस्था की सह संस्थापक

    श्लोका कनेक्टफॉर संस्था की सह संस्थापक भी हैं, जो कि गैर सरकारी संस्थाओं की मदद करती है। रसेल मेहता का परिवार दक्षिण मुंबई में रहता है और अंबानी परिवार के बेहद करीबी है।

    बचपन के साथी आकाश-श्लोका

    श्लोका ने 2004 से 2009 के बीच धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की है। ऐसा कहा जा रहा है कि आकाश और श्लोका की मुलाकात स्कूल में ही हुई थी। दोनों एक -दूसरे को बहुत अच्छे से जानते हैं। स्कूल की पढ़ाई के बाद श्लोका ने मास्टर्स लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से किया है।

    मुकेश अंबानी के बड़े बेटे हैं आकाश

    तो वहीं आकाश, देश के सबसे धनी उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी के बेटे हैं। वो फिलहाल 4जी कंपनी रिलायंस जियो का पूरा काम देख रहे हैं।

    आकाश की जुड़वा बहन हैं ईशा

    आकाश की जुड़वा बहन हैं ईशा

    26 साल के आकाश मुकेश और नीता अंबानी के तीन बच्चों में सबसे बड़े बेटे हैं, ईशा उनकी जुड़वां बहन हैं जबकि अनंत उनके छोटे भाई हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+