ठंड ने दिल्ली में तोड़ा रिकॉर्ड, 12 साल में दिसंबर का सबसे ठंडा दिन रहा रविवार
Recommended Video

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली समेत इस वक्त पूरा उत्तर भारत हाड़ कंपाने वाली ठंड की चपेट में है, ऊपर से चल रही शीत लहर ने सर्दी में और इजाफा कर दिया है, राजधानी में रविवार को बीते 12 साल में दिसंबर का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया और पारा गिरकर 3.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, शहर में मध्यम धुंध छाये रहने से दृश्यता प्रभावित हुई तो वहीं आज भी सुबह से मध्यम धुंध छायी हुई है और इसके बाद आसमान पर हल्के बादल छाये रहेंगें।

पहाड़ी राज्यों में बढ़ती बर्फबारी ने बढ़ाई ठंडक
आने वाले दिनों में पारा के और नीचे गिरने की आशंका है, पहाड़ों की सर्द हवाओं से न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। पहाड़ी राज्यों में बढ़ती बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ का असर मैदानी इलाकों में भी दिखाई देने लगा है, जिसके कारण इस वक्त पूरा उत्तर भारत ठंड की चपेट में हैं, उधर सर्दी बढ़ने के साथ ही दिल्ली में घना कोहरा भी शुरू हो गया है, जिसका असर यातायात पर भी पड़ा है, कोहरे की वजह से कई ट्रेनें अपने निर्धारित वक्त से काफी देरी से चल रही हैं तो विमान भी अपने सही वक्त पर उड़ नहीं पा रहे हैं।

सर्दी का प्रकोप यूं ही जारी रहेगा
आने वाले दिनों में भी सर्दी का प्रकोप यूं ही जारी रहेगा , सर्द हवाओं के कारण तापमान में लगातार गिरावट जारी रहेगी, साथ ही कोहरा भी बढ़ेगा। जम्मू- कश्मीर से लेकर उत्तरी भारत के कई राज्य समेत राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में सर्दी का असर दिखाई पड़ रहा है, लेह में तापमान शून्य से 15.1 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया है तो वहीं सीकर के फतेहपुर शेखावटी में रात का तापमान जमाव बिंदु से नीचे माइनस 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

पूरा उत्तर भारत ठंड की चपेट में
जम्मू-कश्मीर में आज भी कुछ इलाकों बारिश और बर्फबारी होने की आशंका है, जिसका असर मैदानी इलाकों पर भी होगा। वहीं भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक आज पंजाब और राजस्थान में शीतलहर चलेगी, इसके अलावा उत्तर गुजरात क्षेत्र, सौराष्ट्र, कच्छ और हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड के निचले क्षेत्रों में भी ठंड काफी ज्यादा होगी। एमपी, यूपी और बिहार में भी सर्दी का सितम अब ठंडी हवाओं के जरिए जारी रहेगा।
-
Aaj Ka Mausam: असम-हिमाचल समेत 11 राज्यों में Rain Alert, किसानों के लिए एडवाइजरी जारी, IMD ने क्या कहा? -
Weather Today: सावधान! अगले 24 घंटे 11 राज्यों पर भारी,आंधी-तूफान और बारिश का टॉर्चर, पढ़ लें IMD की चेतावनी -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस












Click it and Unblock the Notifications