वैभवी सूर्यवंशी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिस गेल का ऑल टाइम कीर्तिमान ध्वस्त, छक्कों की बारिश से रचा इतिहास

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल के इतिहास में एक नया स्वर्णिम पन्ना जुड़ चुका है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बेखौफ और तूफानी बल्लेबाजी से ऐसा तहलका मचाया जिसने दिग्गज गेंदबाजों के होश उड़ा दिए। उन्होंने मैदान के चारों ओर चौके और गगनचुंबी छक्कों की बरसात करते हुए क्रिकेट प्रशंसकों को पूरी तरह रोमांचित कर दिया और क्रिस गेल का एक बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया।

वैभव सूर्यवंशी बिल्कुल अलग मूड में नजर आए। उन्होंने विपक्षी टीम के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ाते हुए महज सोलह गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। आतिशी पारी में उन्होंने आठ शानदार छक्के जड़े। उनका स्ट्राइक रेट तीन सौ सैंतीस दशमलव पचास का रहा, जिसने मैच का रुख पूरी तरह अपनी टीम की तरफ मोड़ दिया।

Vaibhav Sooryavanshi

इस धमाकेदार पारी के साथ ही वैभव ने यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के एक सीजन में सर्वाधिक 59 छक्कों का ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी तोड़ डाला। गेल का यह रिकॉर्ड सालों से अटूट माना जा रहा था, लेकिन वैभव ने इसे पीछे छोड़ दिया। वैभव सूर्यवंशी की यह ऐतिहासिक पारी और उनका यह अनोखा कीर्तिमान आईपीएल के इतिहास में हमेशा सुनहरे अक्षरों में याद रखा जाएगा। इस मैच से पहले सूर्यवंशी के नाम 53 छक्के थे।

पैट कमिंस की हुई बुरी तरह धुलाई

सूर्यवंशी ने हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस को बुरी तरह धोया, उनके एक ही ओवर में 3 छक्के और 1 चौका जड़कर 23 रन बटोरे। इसके बाद साकिब हुसैन की गेंदबाजी में भी उनका यही रवैया देखने को मिला, सूर्यवंशी ने उनको भी तीन छक्के जमा डाले।

शतक से चूक गए वैभव सूर्यवंशी

धुआंधार बैटिंग करते हुए वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए। वह 29 गेंदों पर 97 रनों के पारी खेलकर आउट हो गए। सूर्यवंशी के बल्ले से 12 छक्के आए। सूर्यवंशी ने 5 शानदार चौके भी जमाए। सूर्यवंशी ने ऑरेंज कैप की रेस में पहला स्थान हासिल कर लिया, अब उनके नाम 15 मैचों में 680 रन हैं, उन्होंने साई सुदर्शन को पीछे छोड़ दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+