IPL 2026 की नई नेशनल क्रश! कौन हैं Suryanshi Pandey? वैभव सूर्यवंशी के साथ तस्वीर वायरल
Who is Suryanshi Pandey: आईपीएल 2026 के मुकाबलों के दौरान स्टैंड्स और मैदान पर अपनी दमदार आवाज और खूबसूरत प्रजेंस से फैंस का दिल जीतने वाली एंकर सूर्यांशी पांडे इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। राजस्थान रॉयल्स के मैचों के दौरान जब कैमरामैन ने उन्हें स्क्रीन पर दिखाया तो वे रातों-रात इंटरनेट पर वायरल हो गईं।
कौन हैं सूर्यांशी पांडे (Who is Suryanshi Pandey)
सूर्यांशी पांडे का जन्म उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (इलाहाबाद) में एक पारंपरिक और धार्मिक परिवार में हुआ था। उनके पिता इस्कॉन मंदिर में एक पुजारी के रूप में अपनी सेवाएं देते हैं। रूढ़िवादी और धार्मिक पारिवारिक माहौल के कारण शुरुआत में उनके लिए मीडिया और ग्लैमर इंडस्ट्री की राह चुनना आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने अपने सपनों को पीछे नहीं छोड़ा।

दिल्ली यूनिवर्सिटी से केमिस्ट्री की पढ़ाई और आईआईएमसी से पत्रकारिता
सूर्यांशी की शुरुआती स्कूली शिक्षा दिल्ली के प्रतिष्ठित ब्लूबेल्स इंटरनेशनल स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) से केमिस्ट्री (रसायन विज्ञान) में बैचलर्स की डिग्री हासिल की। विज्ञान की छात्रा होने के बावजूद मीडिया के प्रति उनके लगाव ने उन्हें देश के सबसे प्रतिष्ठित जनसंचार संस्थान, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) पहुंचाया, जहां उन्होंने ओडिशा के ढेंकनाल कैंपस से पत्रकारिता की बारीकियां सीखीं।
क्या रहा है करियर का टर्निंग प्वॉइंट
विश्वविद्यालय के दिनों में जब वे केमिस्ट्री विभाग का प्रतिनिधित्व कर रही थीं और छात्र राजनीति में सक्रिय थीं, तब उन्हें आईआईएमसी के एक रेडियो शो में शामिल होने का मौका मिला। इसी दौरान उनके केमिस्ट्री के प्रोफेसर, जिन्हें छात्र आदर से खान सर बुलाते थे, उन्होंने सूर्यांशी की प्रतिभा को पहचाना। प्रोफेसर ने उन्हें सलाह दी कि वे विज्ञान की जगह मीडिया में अपना करियर बनाएं। इसी सलाह ने उनका जीवन बदल दिया।
बीबीसी में नौकरी और पीएनबी का वायरल विज्ञापन
सूर्यांशी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दुनिया के सबसे बड़े मीडिया घरानों में से एक बीबीसी के साथ की। बीबीसी में रिपोर्टिंग के दौरान ही उन्होंने मॉडलिंग में भी हाथ आजमाया। इसी दौरान पंजाब नेशनल बैंक के लिए किया गया उनका एक कमर्शियल विज्ञापन देश भर में वायरल हो गया था। साल 2023 में उन्होंने फुल-टाइम नौकरी छोड़कर फ्रीलांस जर्नलिज्म और स्पोर्ट्स एंकरिंग की ओर रुख किया।
उत्तराखंड प्रीमियर लीग से मिली पहचान
उत्तराखंड प्रीमियर लीग (UPL) में शानदार एंकरिंग के बाद उन्हें पहचान मिली। इसके अलावा वे मशहूर पंजाबी म्यूजिक वीडियो तेरे इश्क में सुख कैम के साथ नजर आ चुकी हैं और 2023 की चर्चित वेब सीरीज 'रक्षक' में एक कैमियो रोल भी कर चुकी हैं। सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें 'ब्यूटी विद टैलेंट' कह रहे हैं और आईपीएल 2026 में उनकी इस नई पारी को बेहद पसंद किया जा रहा है। उनकी एक तस्वीर वैभव सूर्यवंशी के साथ तेजी से वायरल हो रही है।















Click it and Unblock the Notifications