UP: नहीं संवरा यूपी तो यहां आने से रहे विदेशी पर्यटक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बढ़ रहा अपराध सिर्फ प्रदेश की छव‍ि के लिए ही नहीं बल्क‍ि देश और विदेश में भी शर्मनाक साबित हो रहा है। देश में 18-19 अरब डॉलर की विदेशी मुद्रा पर्यटन क्षेत्र से ही आती है। पर्यटकों के मन में यह भय बैठ गया कि यूपी व भारत के अन्य क्षेत्र उनके लिए सुरक्ष‍ित नहीं हैं, तो वे भला यहां क्यों आएंगे? यह ऐसा सवाल है जो आज की राजनैत‍िक, सामाजिक और आर्थ‍िक जमीं पर उठना चाहिए। आइए जानें कि एसोचैम संस्था ने क्या-कुछ सवाल उठाए हैं-

पर्यटन उद्योग पर बुरा असर

पर्यटन उद्योग पर बुरा असर

उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रही रेप की घटनाओं और अन्य अपराधों के चलते इसके पर्यटन उद्योग पर बुरा असर पड़ सकता है। एेसा उद्योग मंडल एसोचैम ने कहना है।

कानून-व्यवस्था की खराब स्थिति

कानून-व्यवस्था की खराब स्थिति

एसोचैम के महासचिव डीएस रावत ने यूपी सरकार को लिखे पत्र में कहा कि पिछले दिनों राज्य के बदायूं क्षेत्र में हुए रेप-मर्डर केस को लेकर वहां की कानून-व्यवस्था की खराब स्थिति मीडिया के जरिए पूरी दुनिया के सामने आ गई है।

मह‍िला सुरक्षा को लेकर चिंता

मह‍िला सुरक्षा को लेकर चिंता

संयुक्त राष्ट्र ने भी महिलाओं पर हो रही इस क्रुरता पर चिंता जताई है। ओबामा समेत कई विदेशी दिग्गजों ने भारत में मह‍िला सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की है।

विदेशी पर्यटक

विदेशी पर्यटक

एसोचैम के महासचिव ने कहा कि राज्य में बदायूं कांड और अन्य अपराध ऐसे वक्त हुए है, जब विदेशी पर्यटकों के आने का सिलसिला सबसे कम है। इसलिए सरकार के पास अभी वक्त है कि वे पर्यटकों में फिर से विश्वास जगाए।

विदेशी मुद्रा

विदेशी मुद्रा

भारत में पर्यटन उद्योग से 18-19 अरब डॉलर की विदेशी मुद्रा की आय होती है। जिसमें से 7-8 अरब डॉलर की आय अकेले आगरा स्थित ताजमहल से होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+