'ये स्थिति रही तो विपक्षी गठबंधन INDIA जीत नहीं पाएगा', BJP की शानदार जीत पर बोले उमर अब्दुल्ला

Assembly Elections Result 2023: चार राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजों के बीच बीजेपी ने शानदार जीत दर्ज की है। बीजेपी की राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सरकार बन रही है। बीजेपी की इस प्रचंड जीत पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि अगर ये स्थिति रही तो विपक्षी गठबंधन जीत नहीं पाएगा।

उन्होंने इंडिया गठबंधन को लेकर कहा कि भविष्य में ऐसा ही रहा तो विपक्षी गठबंधन जीत नहीं पाएगा। उमर अब्दुल्ला ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि भविष्य में स्थिति ऐसी रही तो हम जीत नहीं सकते। उन्होंने कहा कि राज्य चुनाव में कांग्रेस के दावे अन्यथा साबित हुए क्योंकि पार्टी केवल तेलंगाना में ही जीत हासिल कर पाई। बीजेपी को बधाई दी जानी चाहिए क्योंकि हमें इस नतीजे की उम्मीद नहीं थी।

ये स्थिति रही तो विपक्षी गठबंधन INDIA जीत नहीं पाएगा: उमर

एग्जिट पोल के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस आसानी से सत्ता में आ रही थी। लेकिन कांग्रेस के हाथ से छत्तीसगढ़ भी निकल गया। मध्य प्रदेश और राजस्थान में बीजेपी ने शानदार जीत दर्ज की है।

उमर अब्दुल्ला ने इंडिया गठबंधन पर कहा कि 6 दिसंबर को कांग्रेस प्रमुख ने कुछ इंडिया गठबंधन नेताओं को दोपहर के भोजन के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने तीन महीने बाद इंडिया गठबंधन को याद किया। देखते हैं इसमें क्या निकलेगा।

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोलते हुए उमर अब्दुल्ला ने कहा कि कांग्रेस को अपने इंडिया ब्लॉक पार्टनर समाजवादी पार्टी को चुनाव लड़ने के लिए कुछ सीटें देनी चाहिए थीं। या तो कांग्रेस मध्य प्रदेश में जमीनी हालात को समझ नहीं पाई है। अगर उन्होंने अखिलेश यादव को 5-7 सीटें दे दी होती तो क्या नुकसान हो सकता था। क्या तूफान आ सकता था? अब उन्होंने क्या जीता? नतीजे सामने हैं।

यह भी पढ़ें- Assembly Elections Result 2023: तीन राज्यों में बंपर जीत की ओर बीजेपी, लखनऊ बीजेपी मुख्यालय पर मना जश्न

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+