Assembly Elections Result 2023: तीन राज्यों में बंपर जीत की ओर बीजेपी, लखनऊ बीजेपी मुख्यालय पर मना जश्न
Vidhansabha Chinav 2023: देश में अगले साल होने वाले आम चुनाव से पहले बीजेपी को बहुत बड़ा बूस्ट मिला है। राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी को शानदार सफलता मिली है जबकि तेलंगाना में बीजेपी को उतनी सफलता नहीं मिली है जितनी उसने उम्मीद की थी। इस बीच तीन अहम राज्यों में मिली जीत का जश्न लखनऊ में बीजेपी मुख्यालय पर मनाया गया।

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद, कैबिनेट मंत्री संजय निषाद समेत कई नेताओं की मौजूदगी में प्रदेश कार्यालय पर कार्यालय पर जश्न मनाया गया। पटाखे छोड़े गए और मिठाइयां बांटी गईं। इस मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह ऐतिहासिक विजय पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के प्रयास से मिला है।
भूपेंद्र चौधरी ने ट्विट करते हुए लिखा कि,
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री
@narendramodi
जी के मार्गदर्शन एवं आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री
@JPNadda
जी के कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय के सुअवसर पर आज भाजपा प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में पार्टी के ऊर्जावान पदाधिकारियों एवं कर्मठशील कार्यकर्ताओं के साथ ऐतिहासिक विजय का जश्न मनाया। यह विराट जीत #ModiKiGuarantee की जीत है, यह जीत जनता-जनार्दन के मोदी जी पर विश्वास की जीत है।
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश राजस्थान और छत्तीसगढ़ तथा तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के दौरान रविवार सुबह से ही मतगणना जारी है। मतगणना के दौरान शाम तक जो रुझान सामने आए हैं उनके अनुसार तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती हुई दिखाई दे रही है।
मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत की ओर आगे बढ़ रही है, ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर जश्न का माहौल है। जीतने वाले राज्यों के साथ ही दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी पार्टी कार्यालय पर भाजपा नेताओं द्वारा ढोल नगाड़े बजाए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications