Assembly Elections: पांच राज्यों में से कौन-कौन से राज्य में जीतेगी BJP? पढ़िए नितिन गडकरी की भविष्यवाणी
Assembly elections news: 2024 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले देश के पांच राज्यों में चुनावी घमासान जारी है और हर पार्टी की तरफ से जीत के लंबे-चौड़े दावे किए जा रहे हैं। इनमें से मिजोरम में वोटिंग हो चुकी है, जबकि छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान हुआ है। अब मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण का मतदान होना बाकी है।
इस बीच भाजपा के दिग्गज नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भविष्यवाणी कर दी है कि उनकी पार्टी इन पांचों राज्यों में से कितनों में जीत हासिल करने जा रही है। गडकरी ने कहा है कि पांच में तीन राज्यों में भाजपा की सरकार बनेगी।

मंगलवार को नागपुर में मीडिया से बात करते हुए नितिन गडकरी ने कहा, 'मुझे भरोसा है कि हम पांच में से तीन राज्यों में जीत हासिल करेंगे। मिजोरम में हमारी सीटों की संख्या बढ़ेगी और तेलंगाना में भी हमें जीत मिलने जा रही है। मेरा ये भी विश्वास है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को ही जीत मिलेगी। मध्य प्रदेश में सीएम शिवराज सिंह चौहान के 20 साल के अच्छे कामकाज और पिछले 10 सालों में किए गए मोदी सरकार के काम की बदौलत मध्य प्रदेश में हमें जीत मिलने जा रही है।'
किस राज्य में कब वोटिंग?
आपको बता दें कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में दो दिन बाद 17 नवंबर को वोटिंग होगी। छत्तीसगढ़ में पहले चरण की वोटिंग मिजोरम के साथ 7 नवंबर को हो चुकी है। इनके अलावा राजस्थान में 25 नवंबर और तेलंगाना में 30 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। पांचों राज्यों के लिए वोटों की गिनती 3 दिसंबर को की जाएगी।
राम मंदिर को लेकर क्या बोले नितिन गडकरी?
वहीं, अयोध्या में राम मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह को लेकर नितिन गडकरी ने कहा कि ये एक ऐसी बहुत बड़ी उपलब्धि है, जिसका इतिहास हम कभी नहीं भुला सकते। मैं खुद अयोध्या के राम मंदिर आंदोलन का हिस्सा रहा हूं और जेल भी गया था। भगवान राम हमारे इतिहास, हमारी विरासत और संस्कृति के प्रतीक हैं। किसी भी भारतीय के लिए इससे ज्यादा खुशी की बात क्या होगी?












Click it and Unblock the Notifications