विधानसभा चुनाव 2022: पल-पल के अपडेट पर डेलीहंट की पैनी नजर, यहां मिलेंगे सबसे तेज नतीजे

नई दिल्ली। कोरोना वायरस संकट के बीच साल 2022 की शुरुआत देश-दुनिया में कई बड़े घटनाक्रम के साथ हुई। यूक्रेन-रूस तनाव के साथ-साथ लोगों की नजर भारत में उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों के चुनाव नतीजों पर भी है, जिसकी घोषणा 10 मार्च को की जाएगी। उत्तर प्रदेश में सात चरण, मणिपुर में दो, पंजाब, गोवा और उत्तराखंड में एक-एक चरण की वोटिंग संपन्न होने के बाद अब बेसब्री से चुनाव के नतीजों का इंतजार किया जा रहा है।

Assembly elections 2022 Dailyhunt eye on moment to moment updates fastest results will be available here

गौरतलब है कि पंजाब, गोवा और उत्तराखंड में एक ही चरण में मतदान समाप्त हुआ, जबकि मणिपुर में दो चरण और उत्तर प्रदेश में सात चरण के तहत वोट डाले गए थे। यूपी में अब तक हुई वोटिंग के आधार पर बीजेपी और सपा में कांटे की टक्कर होने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि 10 मार्च को यह स्पष्ट हो जाएगा कि किस राज्य में कौन सी पार्टी सरकार बनाने जा रही है।

बीजेपी को यूपी, उत्तराखंड और मणिपुर से काफी उम्मीदें हैं, किसान आंदोलन के चलते पार्टी को पंजाब में झटका लग सकता है जबकि गोवा में सरकार बनाने के लिए एक बार फिर राजनीतिक बिसात बिछानी पड़ सकती है। यूपी की बात करें तो साल 2017 के चुनाव में बीजेपी ने बंपर जीत हासिल की थी। विधानसभा की 403 सीटों में से बीजेपी ने 312 सीटों पर जीत दर्ज की थी। जबकि समाजवादी पार्टी सिर्फ 47 सीटों के साथ दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई। हालांकि कि इस बार सपा प्रमुख अखिलेश यादव यूपी में सत्ता परिवर्तन को लेकर कॉन्फिडेंट नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश चुनाव: मोदी ने बनारस में डाला डेरा, कितनी बदलेगी फ़िज़ा

पंजाब में सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस को इस बार कड़ी चुनौती मिल रही है। एक तरफ आम आदमी पार्टी और दूसरी ओर बीजेपी और कैप्टन अमरिंदर सिंह का गठबंधन कांग्रेस के लिए चिंता का कारण बना हुआ है। 2017 में हुए विधान सभा चुनाव में कांग्रेस ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में जोरदार जीत हासिल किया था। 117 सदस्यीय विधान सभा में कांग्रेस के 77 विधायक जीते थे जबकि शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठबंधन केवल 18 सीटों तक सिमट गया था। वहीं आम आदमी पार्टी को 20 सीटों से ही संतोष करना पड़ा था।

डेलीहंट पर मिलेंगे पांच राज्यों के सबसे तेज नतीजे
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर के चुनाव नतीजों को डेलीहंट जमीनी स्तर से और निष्पक्षता के साथ कवर कर रहा है। यहां आपको हर राज्य से संबंधित चुनाव के लेटेस्ट अपडेट बिना किसी देरी के मिलते हैं। चुनाव के आंकड़ों के साथ-साथ हम अपने पाठकों के लिए कुछ ऐसे विश्लेषण भी सामने रखते हैं, जो उन्हें कहीं और नहीं मिलते। अगर आप भी अपने राज्य से जुड़ी चुनाव संबंधी पल-पल की खबरों से अपडेट रहना चाहते हैं तो डेलीहंट के साथ बने रहें। हम सोशल मीडिया प्रतिक्रियाओं, ट्विटर पर रुझान,लाइव वीडियो, वायरल हो रहे मीम, ट्रेंडिंग स्टोरी, वीडियो के माध्यम से भी अपनी पाठकों तक चुनाव की हर छोटी-बड़ी जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+