जीत के बाद बोले सिद्धू, आने वाले समय में लालकिले पर झंडा फहराएंगे राहुल

नई दिल्ली। पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने पाकिस्तान दौरे को लेकर सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की नाराजगी मोल ली थी जिसके बाद आज पहली बार उन्होंने सीएम कैप्टन अमरिंदर से बात की और उन्हें एक बर्ड की रेप्लिका भेंट की। हालांकि विवादों के बाबत पर कैप्टन अमरिंदर ने भी कहा था कि उनके और सिद्धू के बीच कोई मनमुटाव जैसी बात नहीं है। वहीं, सिद्धू ने विधानसभा चुनाव में मिली जीत पर भी प्रतिक्रिया दी।

navjot sidhu paid a courtesy call on cm Amarinder Singh

विधानसभा चुनावों के परिणाम पर सिद्धू ने खुशी व्यक्त की और कहा कि ये सच्चाई की जंग थी जिसने ना केवल पासा पलटा है बल्कि ऐसा इंकलाब लाकर खड़ा किया है कि हर गली-मोहल्ले में कांग्रेस का कार्यकर्ता उत्साहित है। उन्होंने कहा कि इस जीत ने ऐसी नींव दी है कि राहुल गांधी आने वाले समय में लालकिले पर झंडा फहराने का काम करेंगे।

5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार जाती रही और इन राज्यों में एक इंतजार के बाद कांग्रेस की सत्ता में वापसी हो गई। कांग्रेस ने 15 सालों के बाद मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सत्ता में वापसी की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+