विधानसभा चुनाव: तमिलनाडु में 66 तो केरल में 58 फीसद से अधिक मतदान
चेन्नई। आज तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में वोटिंग हो रही है। मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो चुका है। इन तीनों राज्यों के चुनावों की मतगणना 19 मई को होगी। मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता ने चेन्नई के स्टेला मैरिस कॉलेज जाकर वोटिंग की।
खबर है कि केरल में 11 बजे तक 30 और तमिलनाडु में 25 फीसदी मतदान हो चुका है लेकिन तमिलनाडु में बारिश की वजह से मतदान में खलल पड़ा है।
आपको बता दें कि तमिलनाडु में जहां सीधी टक्कर सीएम जे जयललिता और डीएमके प्रमुख एम करूणानिधि के बीच है वहीं दूसरी ओर केरल में 109 महिलाओं समेत 1203 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जिनके भाग्य का फैसला दो करोड़ 60 लाख 19 हजार 284 मतदाता करेंगे।
राज्य में 21498 दो तरह से नियमित और 148 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 1233 को अति संवेदनशील कहा गया है इनमें 119 मतदान केंद्र वे भी हैं जो नक्सलियों प्रभावी इलाके के हैं।













Click it and Unblock the Notifications