Assembly Election 2023 के परिणामों पर बोले मल्लिकार्जुन खरगे, कहा- अपेक्षाओं के अनुुरुप नहीं नतीजे

Assembly Election Result 2023: चार राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान,छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के विधानसभा चुनाव परिणाम आ चुके हैं। कांग्रेस ने तेलंगाना में सरकार बनाई है वहीं भाजपा ने मध्य प्रदेश,राजस्थान व छत्तीसगढ़ में बहुमत प्राप्त किया है। इन परिणामों पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि तेलंगाना, मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ की जनता के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। कांग्रेस पर विश्वास और भरोसा जताने के लिए मैं तेलंगाना के मतदाताओं का धन्यवाद करता हूं। मैं उन सभी का भी धन्यवाद करता हूं जिन्होंने हमें छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में वोट दिया। ये चुनाव परिणाम हमारी अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं रहे हैं, परंतु हमें विश्वास है कि हम मेहनत और दृढ़ निश्चय से मज़बूती से वापसी करेंगे।

mallikarjun khadge

कांग्रेस पार्टी ने इन चारों राज्यों में पूरी मेहनत और ईमानदारी से चुनाव लड़ा। मैं सभी कार्यकर्तओं के प्रति आभार व्यक्त करता हूंं। इंडिया गठबंधन के साथ हम कई गुना जोश से लोकसभा की तैयारी में लग जाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+