Assembly election result: शुरूआती रुझानों में 50-50, 2 राज्यों में बीजेपी तो 2 में कांग्रेस आगे
आज पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में से चार राज्यों के नतीजे घोषित हो रहे हैं। मध्यप्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में मतों की गणना आज सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है। शुरूआती रुझान में बीजेपी और कांग्रेस के बीच 50-50 का मुकाबला चल रहा है।
बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। राजस्थान में भाजपा को बढ़त मिलती नजर आ रही है जबकि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस आगे निकलती नजर आ रही है। मध्यप्रदेश और राजस्थान से आने वाले रुझानों में बीजेपी आगे है। जबकि तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है।

कुल मिला कर दोनों की पार्टियों के बीच 50-50 का मुकाबला देखने को मिल रहा है। दो राज्यों में बीजेपी तो वहीं बाकी के दो राज्यों में कांग्रेस आगे चल रही है। वैलेट पेपर की गिनती पहले की जा रही है। साथ ही अब EVM के वोटों की गिनती को भी शुरू किया जा चूका है।
जैसा की आप जानते हैं, पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव का आखिरी चरण 30 नवंबर को संपन्न हुआ है। मध्यप्रदेश में 230, राजस्थान में 199, तेलंगाना में 119, छत्तीसगढ़ में 90 और मिजोरम में 40 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई है। राजस्थान में कुल 200 विधानसभा सीटें हैं लेकिन श्रीगंगानगर की श्रीकरणपुर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार गुरमीत सिंह कोन्नूर का निधन हो जाने के कारण वोटिंग 199 सीटों पर ही की गई।
वोटिंग और रिजल्ट्स के बीच आने वाले एग्जिट पोल्स में तेलंगाना में कांग्रेस आगे चल रही थी जबकि मध्यप्रदेश में बीजेपी ने बढ़त बनाई हुई थी। वहीं, बाकी के 2 राज्यों में काटें की टक्कर होने का अनुमान जताया गया था। तेलंगाना में जहां कांग्रेस अपनी जीत को लेकर आश्वस्त है वहीं बीजेपी नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का कहना है, "बीजेपी राज्य में स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। राज्य में हम 42-55 सीटें जीतेंगे।"
कांग्रेस के दिल्ली ऑफिस के आगे पार्टी के कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों के साथ पहुंच चुके हैं। कार्यालय के आगे पटाके फोड़े जा रहे हैं साथ ही पूजा और हवन भी चल रही है।
यह देखें: Tonk Election Result 2023: सचिन पायलट का रिजल्ट, राजस्थान चुनाव की VIP सीट टोंक के क्या हाल?












Click it and Unblock the Notifications